विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिकॉर्ड 6.7 किलो की बच्ची का जन्म

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Fri, 06 Nov 2015 11:56 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के एक नर्सिंग होम में 6.7 किलोग्राम वजन के नवजात ने जन्म लिया है। डॉक्टरों के अनुसार रिकॉर्ड अब तक राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले रवींद्र कुमार की पत्नी के नाम था, जिन्होंने अक्टूबर, 2015 में छह किलोग्राम वजन के बच्चे को जन्म दिया था। अब उरई

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, उरई। उत्तर प्रदेश के एक नर्सिंग होम में 6.7 किलोग्राम वजन के नवजात ने जन्म लिया है। डॉक्टरों के अनुसार रिकॉर्ड अब तक राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले रवींद्र कुमार की पत्नी के नाम था, जिन्होंने अक्टूबर, 2015 में छह किलोग्राम वजन के बच्चे को जन्म दिया था। अब उरई में जन्मी इस बच्ची ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।

कदौरा क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी कादिर राजा की पत्नी फिरदौस ने बुधवार रात साढ़े दस बजे के करीब अपने नौवीं संतान को जन्म दिया। जब बच्ची का वजन किया गया तो चिकित्सक की टीम आश्चर्यचकित रह गई। डॉ. अंजना गुप्ता ने जच्चा व बच्चा दोनों की शुगर की जांच की तो सामान्य निकली पर नवजात की हार्ट बीट तेज होने की वजह से उसे उपचार के लिए झांसी रेफर कर दिया गया, लेकिन परिवार ने नवजात को झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं। फिरदौस पहली बार अस्पताल आई हैं। घर पर प्रसव न होने के कारण उनके पति कादिर राजा नर्सिंग होम लेकर आए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद गुप्ता ने बताया कि सामान्य तौर पर चार किलोग्राम के आसपास नवजात का वजन रहता है। 6.7 किलोग्राम के बच्चे ने उनके मेडिकल करियर में पहली बार जन्म लिया है, जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।