विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां बहन ब्याह कर लाती है भाभी

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Mon, 17 Aug 2015 11:17 AM (IST)

शादी-ब्याह के अनोखे रीति-रिवाजों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पिति में एक ऐसा ही अनोखा रीति-रिवाज है। यहां भाई की शादी के लिए बहन का अहम रोल होता है। यहां बहन ही सेहरा बांधकर दूल्हा बनती है और भाभी को ब्याह कर

News Article Hero Image

शादी-ब्याह के अनोखे रीति-रिवाजों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पिति में एक ऐसा ही अनोखा रीति-रिवाज है। यहां भाई की शादी के लिए बहन का अहम रोल होता है। यहां बहन ही सेहरा बांधकर दूल्हा बनती है और भाभी को ब्याह कर लाती है।

यहां अपने भाई की शादी के लिए बहन दूल्हा बन बारात लेकर वधु पक्ष के घर जाती है। यहां वह दूल्हे की तरह ही सभी रस्में निभाती है और भाभी की विदाई करा घर लाती है।

जिन परिवारों में बहन नही होती वहां छोटे या बड़े भाई भी अपने अन्य भाईयों के लिए यह परंपरा निभाते हैं। वर्षो पुरानी इस परंपरा को आज भी पूरी शिद्दत से निभाया जा रहा है। लाहौल स्पीति की यह परंपरा वाकई आप में अनूठी है।

यहां दूसरों की पत्नियों को चुराकर करते हैं शादी

अनोखी परंपरा: यहां दूल्हे को शराब पिलाती है सास