Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस फाउंटेन से 24 घंटे निकलती रहती है वाइन, लोग फ्री में लेते हैं मजा

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Thu, 05 Jan 2017 03:19 PM (IST)

    वाइन कंपनी कैंटीना डोरा सर्चेस ने यहां आने वाले पर्यटकों के लिए ये पार्क खोला है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पर्यटन स्थलों और पार्र्कों को खूबसूरत बनाने के लिये जगह-जगह पर पानी के फाउंटेन लगाये जाते हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

    लेकिन क्या कभी आपने वाइन के फाउंटेन के बारे में सुना है वो भी ऐसे जिनसे लगातार 24 घंटे वाइन बहती रहती हो। रोम के इटालियन शहर अबरूज्जा में रेड वाइन फाउंटेन बनाया गया है। वाइन कंपनी कैंटीना डोरा सर्चेस ने यहां आने वाले पर्यटकों के लिए ये पार्क खोला है।

    यहां आने वाले पर्यटक किसी भी समय इस रेड वाइन का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिये उन्हें दाम चुकाने की भी आवश्यकता नही होती। इसके अलावा यहां लगे नलों और झरनों से भी लगातार रेड वाइन बहती रहती है।