विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंदर भी करते हैं वेश्यावृत्ति, इंसानों जैसी होती है कुछ जानवरों की आदत

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Thu, 03 Mar 2016 11:23 AM (IST)

कुछ जानवर होते हैं जिनका दिमाग इंसान की तरह ही काम करता है। ये कभी गुस्सा होते हैं तो पुचकारने पर मान भी जाते हैं।

News Article Hero Image

कुछ जानवरों की फितरत भी इंसानों के जैसी होती है। ये ऐसे जानवर होते हैं जिनका दिमाग इंसान की तरह ही काम करता है। ये कभी गुस्सा होते हैं तो पुचकारने पर मान भी जाते हैं।

बंगाल फिंचेस नाम की चिडिय़ा जब गाना गाती है तो पूरे क्रम के साथ और गुस्सा भी जाती हैं अगर कोई दूसरी चिडिय़ा उस क्रम को तोड़ दे तो।

जैसे कई बार इंसानों को अपने झगड़े सुलझाने के लिए किसी तीसरे इंसान की जरूरत होती है वैसे ही चिंपाजियों को भी होती है। दो नर चिंपाजियों के बीच सुलह करवाने कोई उम्रदराज मादा चिंपाजी आती है। वो एक के पास जाती है, उसे पुचकारती है और गुस्सा शांत कराती है। फिर वो दूसरे चिंपाजी के पास जाती है पहले वाले को साथ लेकर। दोनों नर चिंपाजी मादा को पुचकारते हैं और आपस में सुलह करते हैं।

इंसानों की तरह बंदर भी पैसे की अहमियत समझते हैं और यहां तक कि वेश्यावृति भी। एक शोध में शोधकर्ताओं ने ये भी देखा कि एक बंदर ने एक बंदरिया को खाने का सामान दिया और फिर मादा उसके साथ सेक्स करने को तैयार हो गई। इंसानों की तरह ये बंदरों की वेश्यावृत्ति थी।

कैफे शॉप जहां रात में सोते हैं कुत्ते

बस लेकर भागा बंदर, सोता रहा ड्राइवर