विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनोखी शादी में मेहमान बने जानवर

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Wed, 18 Nov 2015 10:41 AM (IST)

अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कोई तारों पर चलकर शादी करता है तो कोई पानी के अंदर कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब तरीका अपनाया है इस जोड़े ने।

News Article Hero Image

अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कोई तारों पर चलकर शादी करता है तो कोई पानी के अंदर कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब तरीका अपनाया है इस जोड़े ने।

इंग्लैंड के वार्विकशायर में रहने वाले पॉल फ्रिक्ली और उनकी मंगेतर जेनेट स्टिल ने अपनी शादी में कई प्रकार के जानवरों को आमंत्रित किया था। इस यादगार शादी में बिच्छू, रैकून, अजगर, उल्लू, टैरेन्टुला, मिरकट सहित 30 अलग-अलग जानवरों को शादी में इनवाइट किया। शादी में आये अन्य मेहमानों ने भी इन जानवरों को खूब सराहा और इनके साथे फोटो शूट भी करवाया।

इंग्लैंड की 'द पार्टी एनिमल्स कंपनी' इन जानवरों को पार्टी में उपलब्ध कराती है। यह कम्पनी 2 घंटे के लिए 10 हजार रुपए चार्ज करती है।