विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोर्ट ने सुनाया मृतकों को हाजिर होने का फरमान

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Wed, 18 Jan 2017 11:40 AM (IST)

यहां के एसीजेएम कोर्ट ने तीन मृतकों को न्यायालय में हाजिर होने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने सुनाया मृतकों को हाजिर होने का फरमान
कोर्ट ने सुनाया मृतकों को हाजिर होने का फरमान

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदरशहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एसीजेएम कोर्ट ने तीन मृतकों को न्यायालय में हाजिर होने का आदेश दिया है। जिला शासकीय अधिवक्ता शारिक ने बताया कि एसीजेएम कोर्ट द्वारा गुलावठी के मोहल्ला पीर खां निवासी रफीक पुत्र ननुआ, ईदगाह निवासी पवन पुत्र गणपत सिंह, अनीस पुत्र करीमुल्ला के विभिन्न मामलों में वारंट जारी किए थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जब पुलिसकर्मी वारंट तामील कराने वारंटियों के घर पहुंचे तो पता चला कि 3 वारंटियों की मौत हो चुकी है। मरने के बाद वारंट जारी होने से उनके परिवार में खलबली का माहौल है।

यह भी पढ़ें: यहां मर्डर करने की है पूरी छूट, सरकार देती है इनाम

यहां के सभी पुरुष करते हैं दो शादी नही करेंगे तो हो जाएगी कैद