विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सावधान! नोट भी कर सकते हैं बीमार

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Thu, 03 Sep 2015 12:02 PM (IST)

नोट जो आपकी दिनचर्या चलाने के काम आते हैं। इन नोटों से ही हम अपनी सारी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं, क्या आप जानते हैं कि हमें बीमार करने में इनका भी महत्वपूर्ण योगदान होता है।

News Article Hero Image

नोट जो आपकी दिनचर्या चलाने के काम आते हैं। इन नोटों से ही हम अपनी सारी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं, क्या आप जानते हैं कि हमें बीमार करने में इनका भी महत्वपूर्ण योगदान होता है।

जी हां, एक रिसर्च से पता चला है कि आप जिन नोट 10, 20, 50, 100 के नोटों को अपने साथ में रखते हैं, इन नोटों में हजारों प्रकार के कीटाणु पाये जाते हैं जो हमें बीमार करने के लिए काफी हैं।

सूत्रों के अनुसार इन कीटाणुओं से 78 तरह की बीमारियां हो सकती हैं। तो इसका मतलब साफ है कि इन नोटों के जरिए आपके अंदर बीमारियां पहुंच रही हैं।

इंस्टिट्यूट ऑफ जेनॉमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी द्वारा किए गये शोध में ये तथ्य सामने आया है कि इनमें मौजूद बैक्टीरिया से हमें पेचिस, टीबी और अल्सर जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। कई मामलों में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक ये सूक्ष्म जीवाणु नोटों के जरिए पहुंच जाते हैं, और इस तरीके से बीमारियां फैल सकती हैं। न्होंने बताया कि सड़क किनारे के ठेले, खोमचे, किराना दुकानों से नोटों के सैंपल इकठ्ठा किए गए थे, जहां सामान्यत: छोटे नोटों का चलन ज्यादा होता है।

पराए धन से जीते करोड़ों रुपये