विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर के बल सीढ़ी चढ़ते हैं यह जनाब

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Thu, 16 Mar 2017 09:23 AM (IST)

सीढ़ी चढऩे के लिए वह खुद को उलटा कर लेते हैं। मतलब सिर होता है सीढ़ी पर और पैर होते हैं हवा में।

सिर के बल सीढ़ी चढ़ते हैं यह जनाब
सिर के बल सीढ़ी चढ़ते हैं यह जनाब

बीजिंग, एजेंसी। यहां के ली लॉन्गलॉन्ग नामक एथलीट हम सबसे अलग हैं। वह सीढ़ी अपने पैरों के दम पर नहीं बल्कि अपने सिर के बल पर चढ़ते हैं। इसके पीछे उनकी कई सालों की मेहनत और प्रशिक्षण है। सीढ़ी चढऩे के लिए वह खुद को उलटा कर लेते हैं। मतलब सिर होता है सीढ़ी पर और पैर होते हैं हवा में।
फिर बेहतर संतुलन के कारण वह अपने शरीर को साधते हैं। इसके बाद एक-एक कर उछलते हुए
सीढ़ी चढ़ते हैं। उनके नाम 2012 का गिनीज वल्र्ड रिकॉड्र्स भी है। तब उन्होंने कुछ ही मिनट में सिर के बल 34 सीढिय़ां चढ़ी थीं। पिछले दिनों उन्होंने अपना यह रिकॉर्ड तोडऩे की कोशिश की। लेकिन असफल रहे। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।