विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनोखा सांप जिसके फन पर बनी है ये खास आकृति

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Tue, 07 Mar 2017 09:08 AM (IST)

हम आपको एक ऐसी मादा कोबरा के बारे में बता रहे हैं जिसके फन पर दिल का निशान बना हुआ है।

अनोखा सांप जिसके फन पर बनी है ये खास आकृति
अनोखा सांप जिसके फन पर बनी है ये खास आकृति

सांप की कई तरह की प्रजातियां पाई जाती हैं हर प्रजाति के सांप की अपनी खास बनावट होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मादा कोबरा के बारे में बता रहे हैं जिसके फन पर दिल का निशान बना हुआ है। 
सांपों का रेस्क्यू करने वाले गुरुराज सनिल का कहना है कि उन्होंने आज तक बहुत से सांप पकड़े हैं लेकिन कभी भी ऐसा सांप नही देखा। यह कोबरा पिछले एक सप्ताह से इस इलाके में था।
इसे पकडऩे वाले गुरुराज का कहना है कि यह कोबरा बहुत खास है। कोबरा के फन पर निशान होते हैं लेकिन ऐसा निशान उन्होंने इससे पहले कभी नहीं देखा।
गुरुराज सनिल अभी तक 20 हजार सांप रेस्क्यू कर चुके हैं जिनमें से 15 हजार तो सिर्फ कोबरा ही थे लेकिन वह खुद मानते हैं कि इतना खूबसूरत कोबरा उन्होंने आज तक नहीं देखा। गुरुराज पिछले 30 वर्र्षों से यह काम कर रहे हैं।  सांपों में खास दिलचस्पी होने की वजह से उन्होंने इन पर रिसर्च करना शुरू कर दिया।
इन बीतों वर्षों में उन्हें 13 बार सांप काट चुके हैं। जिनमें से 11 बार कोबरा ने उन्हें काटा था। एक बार करैत और एक बार किंग कोबरा ने।
इसकी वजह से वह दो बार कोमा में भी चले गए थे लेकिन उन्होंने अपना काम नहीं छोड़ा। उनका कहना है कि सांप एक खूबसूरत जीव है, जो तभी हमला करता है जब उसे खुद खतरा महसूस होता है। गुरुराज सनिल को बचपन से ही सांप पसंद हैं।