विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उल्लू के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Thu, 26 Feb 2015 10:11 AM (IST)

इस साईन बोर्ड की जरूरत को वह ज्यादा बेहतर तरीके से समझ सकता है जो कभी क्रोधित उल्लू के हमले का शिकार बन चुका है। अमेरिका के ऑरेगॉन प्रांत की राजधानी सलेम में नगर निगम को यह साईन बोर्ड लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह कदम उल्लू के हमले

News Article Hero Image

इस साईन बोर्ड की जरूरत को वह ज्यादा बेहतर तरीके से समझ सकता है जो कभी क्रोधित उल्लू के हमले का शिकार बन चुका है। अमेरिका के ऑरेगॉन प्रांत की राजधानी सलेम में नगर निगम को यह साईन बोर्ड लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह कदम उल्लू के हमले के शिकार कई लोगों की शिकायत के बाद उठाया गया।

एक पार्क में जॉगिंग करने वाले चार लोगों ने उल्लू द्वारा हमले की शिकायत दर्ज कराई है। एक जॉगर ने बताया कि उल्लू ने उसपर इतना जोरदार हमला किया कि उसे लगा जैसे यह कोई ब्रेन हैमरेज का स्ट्रोक है। एक अन्य जॉगर के अनुसार उल्लू ने पहले उसकी टोपी को मार गिराया फिर उसकी खोपड़ी नोच ली।

दरअसल यह उल्लू के प्रजनन का समय होता है और वे इंसानों पर ऐसे हमले अपने घोसलों पर किसी संभावित खतरे के मद्देनजर करते हैं। सलेम के नगर निगम कर्मियों ने पहले पार्क में उल्लू से सतर्क रहने के लिए छोटे-छोटे पोस्टर लगाए थे पर यह उपाय कारगर सिद्ध नहीं हुआ। इसके बाद पार्क में इस तरह के साईन बोर्ड लगाने का निर्णय किया गया। ऐसे कम से कम 20 साईन बोर्ड पूरे पार्क में लगाए गए हैं।