विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिनेमाहॉल में रचायी गयी ये अनोखी शादी और कैंटीन में उड़ायी बरातियों ने दावत

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Thu, 02 Mar 2017 08:59 AM (IST)

आज हम आपको एक ऐसी ही अनोखी शादी के बारे में बता रहे हैं जो सिनेमाहॉल में रचायी गयी।

सिनेमाहॉल में रचायी गयी ये अनोखी शादी और कैंटीन में उड़ायी बरातियों ने दावत
सिनेमाहॉल में रचायी गयी ये अनोखी शादी और कैंटीन में उड़ायी बरातियों ने दावत
शादी को यादगार बनाने के लिए लोग क्या नही करते कोई हवाई जहाज में शादी रचाता है तो कोई पेड़ पर चढ़कर। आज हम आपको एक ऐसी ही अनोखी शादी के बारे में बता रहे हैं जो सिनेमाहॉल में रचायी गयी।
डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म के शो के  दौरान एक जोड़ा परिणय सूत्र में बंध गया। बिना बैंड-बाजे के हुई यह शादी दहेज मुक्त थी। दोनों परिवार डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी हैं।
दरअसल दोनों परिवारों ने ये पहले ही तय कर लिया था कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म के शो के दौरान ही सिनेमा हॉल में ही अपने बेटा-बेटी की शादी करेंगे। फिल्म के लगने के बाद जींद जिले के गांव नंगूरा निवासी सज्जन कुमार बरात लेकर हिंद सिनेमा पहुंचे। इसके बाद शुक्रवार को यहां फिल्म के शो दौरान सज्जन और गांव करोड़ा की रितु एक दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह बंधन में बंध गये। 
ये परिवार गुरमीत राम रहीम को अपना गुरू मानते है। गुरमीत राम रहीम पहले भी शादी और अन्य फंक्शन में किए गई अधिक खर्च करने को गलत मानते हैं। 
विवाह संपन्न होने के बाद बारातियों ने सिनेमा हॉल की कैंटीन में ही खाना खाया जिसका खर्च वर और वधू के परिजनों ने मिलकर उठाया।