विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी को लगी सर्दी तो पिता ने जला दिए करोड़ों रुपए

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Wed, 10 Aug 2016 02:26 PM (IST)

दुनिया का भी अजीब दस्तूर है किसी के पास पैसा इतना है कि वो नोट जला रहा है तो किसी के पास एक वक्त की रोटी खाने के लिए भी पैसे नहीं है।

News Article Hero Image

अक्सर अमीर लोग अपना पैसा महंगे शौक या ऐशो आराम में लगाते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ अमीर ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपना पैसा ऐसेे बेतुके कामों में खर्च कर दिया जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। अब इस अमीरजादे को ही देख लीजिए इन महाशक की बेटी को सर्दी लगी तो इन्होंने करोड़ों रुपये जलाकर अपनी बेटी की सर्दी दूर की।

बेटी को लगी ठंड तो जलाएं 13 करोड़

पढ़ें- जुदा हुए दो दिलों की धड़कनें सुनाएगी ये अनोखी अंगूठी

यूं तो आपके पास पैसा हो तो उसे खर्च करके आप अपनी लाइफ की हर मुश्किल को आसान बना सकते हैं। हालांकि किसी जमाने में हर सप्ताह 42 करोड़ डॉलर (करीब 2814 करोड़ रुपए) की कमाई करने वाले कोलंबिया के कोकीन किंग पोबलो एस्कोबार ने अपने परिवार को ठंड से बचाने के लिए 13 करोड़ रुपए कीमत के नोटों को आग लगा दी थी।

पढ़ें- लो जी आ गई प्लास्टिक रहित पानी की बोतल, इसे आप खा भी सकते हैं!

बिजनेस इनसाइडर ने यह रिपोर्ट पोबलो एस्कोबार के बेटे के हवाले से दी। एक अपने इंटरव्यू में पोबलो ने बेटे ने बताया था कि उनका परिवार पहाड़ी इलाके में लंबे समय तक छिपाा हुआ था। लेकिन एक रात पोबलो की बेटी को ठंड की वजह से हाइपोथर्मिया (ठंड की वजह से शरीर का तापमान तेजी से गिरता है) हो गया था। इसीलिए उन्होंंने बेटी को बचाने के लिए 20 लाख डॉलर में आग लगा दी थी, ताकि बेटी के शरीर का तापमान नॉर्मल हो सके।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें