Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अंधविश्वास के कारण यहां नही बनते पक्के घर, फिर भी बेहद खास है ये गांव

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Tue, 06 Dec 2016 09:50 AM (IST)

    स गांव में कोई भी पक्का मकान नही बनवाता ऐसा भी नही है कि ये आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं इस गांव के संपन्न लोग भी मिट्टी के बने कच्चे घरों में ही रहते ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित है देवमाली गांव की कहानी अपनेआप में वाकई काफी दिलचस्प है। यहां रहने वाले लोग मिट्टी से बने घरों में ही रहते हैं। इस गांव में कोई भी पक्का मकान नही बनवाता ऐसा भी नही है कि ये आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं इस गांव के संपन्न लोग भी मिट्टी के बने कच्चे घरों में ही रहते हैं। सिर्फ यही नही यहां के लोग शादी में दूल्हे को घोड़ी पर भी नहीं बिठाते हैं।

    खबरहटके के अनुसार गांव के लोगों का कहना है कि दूल्हा अगर घोड़ी पर बैठता है तो उसकी शादी के बाद गांव में कई हादसे हो जाते हैं। इसी प्रकार गांव में बहुत से लोगों ने पक्के मकान बनवाये लेकिन मकान बनते ही गांव में कई विपत्तियां आ जाती है। कई बार तो पक्के मकान ढह भी चुके हैं।

    यहां सब हैं शाकाहारी

    इस गांव के लोग अपने आप को एक ही पूर्वज की संतान मानते हैं। उनका यह कहना है कि उनकेपूर्वजों ने ही देवमाली गांव को बसाया था। इस गांव की एक खासियत ये भी है कि यहां रहने वाले सभी परिवार शाकाहारी है यहां कोई भी मांस का सेवन नही करता। इसके अलावा यहां रहने वाला कोई भी व्यक्ति शराब को हाथ भी नही लगाता

    यहां घरों में नही लगता ताला

    इस गांव में पिछले 50 वर्र्षों किसी भी घर में चोरी नही हुई है। इसलिये यहां के घरों में कभी कोई ताला नही लगाता। गांव वालों के बीच आज तक कभी कोई विवाद भी नही हुआ है।

    यहां श्री देवनारायण भगवान का मंदिर भी है, वहां के लोग इन्हें भगवान विष्णु का अवतार मानते हैं और इस गांव की सारी जमीन भी भगवान देवनारायण के नाम पर ही है। गांव के किसी भी व्यक्ति के नाम जमीन का कोई भी अंश नही है।

    खबरें और भी

    READ: इस गांव में एटीएम हो या बैंक सभी पड़े हैं खाली

    इस गांव में हर शख्स है करोड़पति