विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक ऐसा देश जहां लाल स्याही से नाम लिखने की है सख्त मनाही

By Babita KashyapEdited By:
Published: Sat, 21 Jan 2017 10:47 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 10:56 AM (IST)

ये सच है कि दुनिया में एक ऐसा देश है जहां लाल स्याही से लिखने की सख्त मनाही है। दरअसल ...और पढ़ें

एक ऐसा देश जहां लाल स्याही से नाम लिखने की है सख्त मनाही
एक ऐसा देश जहां लाल स्याही से नाम लिखने की है सख्त मनाही

हर जगह के अपने कुछ अंधविश्वास और मान्यताएं होती हैं। न चाहते हुए भी हम कई अंधविश्वासों पर विश्वास करते हैं। अक्सर जब बिल्ली रास्ता काट जाती है तो हमारे कदम चलते-चलते कुछ देर के लिए थम जाते हैं। ऐसा ही एक अंधविश्वास है लाल स्याही से लिखना।

जी हां, ये सच है कि दुनिया में एक ऐसा देश है जहां लाल स्याही से लिखने की सख्त मनाही है। दरअसल यहां के लोगों का मानना है कि लाल स्याही से जिसका नाम लिखा जाता है उसकी मृत्यु हो जाती है। आइये आपको बताते हैं कि कौन सा है ये देश।

दक्षिण कोरिया दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जहां लाल रंग की स्याही से लिखने की सख्त मनाही है। इसी अंधविश्वास के कारण यहां पर लाल रंग की कलम को बच्चों से भी बचा कर रखा जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि जब लाल पेन से किसी का नाम लिखा जाता है तो उसकी मृत्यु हो जाती है। इसी अंधविश्वास के चलते लोग कभी लाल पेन का प्रयोग नही करते। यहां के लोग सदियों से इस अंधविश्वास को मानते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: एक छोटा सा शहर जिसमें मिलती है बड़ी-बड़ी चीजें

अब विदेशों में भी पसंद किया जा रहा है भारतीय मिट्टी की सौंधी खुशबू वाला इत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।