विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आपको पता है...आप अपनी पत्नी के हैं चौथे पति!

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Wed, 27 Jul 2016 05:18 PM (IST)

एक ना एक दिन तो सभी की शादी होनी है...हेडलाइन पढ़कर चौंक गए तो खबर भी पढ़कर चौंक जाएंगे...सभी शादीशुदा या जो शादी करने वाले हैं उनके लिए खास है खबर..

News Article Hero Image

खबर की हेडलाइंस पढ़कर भले ही आपको झटका लगे, लेकिन हर इंसान अपनी पत्नी का चौथा पति होता है। आप सोच रहे होंगे कि मेरी व मेरी पत्नी की पहली शादी हुई है तो मैं अपनी पत्नी का चौथा पति कैसे हुआ। घबराएं नहीं हम आपको बताते हैं कि आप अपनी पत्नी के चौथे पति कैसे हुए।

हर पत्नी के 4 पति होते हैं और आपका नंबर चौथा होता है। यदि आप शादी के समय पंडित के मंत्रों को सही तरीके से जानेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि शादी के समय जब आप मंडप में बैठे होते हैं तो दूल्हे के तौर पर आपका नंबर चौथा होता है। आप से पहले किसी भी दुल्हन का स्वामित्व तीन लोगों को सौंपा जाता है।

विवाह के समय जब पंडित आपको विवाह का मंत्र पढ़ा रहा होता है तब आप मंत्र का मतलब नहीं समझते हैं। असल में वैदिक परंपरा में नियम है कि स्त्री अपनी इच्छा से चार लोगों को पति बना सकती है।

पढ़ें- ओ तेरी! हवस में अंधे इस शख्स ने बंदर का रेप कर दिया

इस नियम को बनाए रखते हुए स्त्री को पतिव्रत की मर्यादा में रखने के लिए विवाह के समय ही स्त्री का संकेतिक विवाह तीन देवताओं से करा दिया जाता है।

इसमें सबसे पहले किसी भी दुल्हन (कन्या) का पहला अधिकार चन्द्रमा को सौंपा जाता है, इसके बाद विश्वावसु नाम के गंधर्व को और तीसरे नंबर पर अग्नि को और अंत में उसके पति को सौंपा जाता है। इस कारण आप अपनी पत्नी के चौथे पति होते हैं।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें