विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनोखा तलाक: दूसरी मंजिल पर बीवी का कमरा, सीढ़ियां पति के हिस्से में

By Gunateet OjhaEdited By:
Updated: Sun, 23 Oct 2016 02:40 PM (IST)

कोर्ट ने रूस के एक रईस दंपति के बीच विवाद के बाद उनके दो मिलियन पौंड के आलीशान बंगले के बीच दीवार खड़ी करने का फैसला दिया, लेकिन

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जेएनएन। दुनियाभर से तलाक को लेकर अकसर अजीबोगरीब खबरें सुनने को मिलती रहती है। हाल ही रूस की अदालत ने तलाक के एक मामले में अनोखा फैसला दिया है। कोर्ट ने रूस के एक रईस दंपति के बीच विवाद के बाद उनके दो मिलियन पौंड के आलीशान बंगले के बीच दीवार खड़ी करने का फैसला दिया, लेकिन इस फैसले के बाद भी दोनों की मुसीबत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

दरअसल कोर्ट ने बंगले को पति-पत्नि के बीच बराबर हिस्से में बांटने का फैसला दिया था। ऐसे में कोर्ट के आदेश के बाद बिल्डर ने उनके बंगले की बीचोंबीच एक बड़ी दीवार खड़ी कर दी। दीवार बनाने के बाद 45 वर्षीय ग्लैमरस् तलाकशुदा पत्नी मार्गरीटा स्वित्नेनको दूसरे फ्लोर पर स्थित अपने बेडरूम में नहीं पहुंच पा रही हैं क्योंकि वहां पहुंचने वाली सीढ़ियां उनके पति सरगेई के हिस्से में आई है। इस दंपति का यह आलीशान बंगला मॉस्को के आलीशान इलाके रुब्लयोव्का सुबर्ब में है।

इस समस्या को लेकर मार्गरीटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की। वहीं उनके पति सरगेई का कहना है कि मैंने अपनी पत्नी को नहीं छोड़ा था, वह खुद ही मुझे छोड़कर गई थी। मैं उससे बहुत प्यार करता था। मैंने कभी अलग होने का भी नहीं सोचा था क्योंकि इससे हमारे दोनों बच्चों पर गलत असर पड़ता। हम दोनों के माता-पिता के समझाने के बावजूद मार्गरीटा ने तलाक के लिए याचिका दायर की। वहीं मार्गरीटा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैं अपने पति के अफेयर से बहुत परेशान थी।

इस विवाद के बाद कोर्ट ने मार्गरीटा से कहा है कि वह अपने बेडरूम तक जाने के लिए खुद की सीढ़ियां अलग से बना सकती है। वहीं मार्गरीटा ने अपील कर इसके लिए 7 मार्च 2017 तक का समय मांगा है। मार्गरीटा ने इसके लिए दलील दी है कि उसके पास अभी सीढ़ियों के निर्माण के लिए पैसा नहीं नहीं है। 12 साल के बेटे और एक छोटी बच्ची की मां मार्गरीटा ने बिल्डर पर भी आरोप लगाया है कि बंगले के विभाजन के दौरान उसने कोर्ट के आदेश का उचित तरीके से पालन नहीं किया है।

तस्वीर देख लगाएं इस खूबसूरत महिला की उम्र का अंदाजा, फिर पढ़ें खबर

खौफनाकः छात्राओं को मजबूत बनाने के लिए स्कूल ने कराई ऐसी एक्सरसाइज