यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कभी आपने अपनी जिप चेक की है...उस पर YKK क्यों लिखा होता है?
जिप हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन गई है। जिप वाली पैंट तो पहनी ही होगे,,,बैग भी जिप वाला होता है लेकिन कभी एक चीज नोटिस की है कि उस पर YKK क्यों लिखा होता है।

वैसे तो फुर्सत में बैठे लोगों के दिमाग में खूब खुराफाती सवाल आते हैं। ये वो लोग होते हैं जिनकी जिन्दगी में गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड नहीं होते हैं, क्योंकि जिनके जिन्दगी में प्यार होता है उनके दिमाग में सवाल कम, टेंशन ज़्यादा होती है। खैर आते हैं मुद्दे पर, क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी पैंट या जींस की चेन में YKK क्यों लिखा होता है?
असल में YKK का फुलफॉर्म Yoshida Kogyo Kabushikigaisha है। ये दुनिया की सबसे पहली जिप निर्माता कंपनी है। एक आंकलन के हिसाब से दुनियाभर की आधी से ज्यादा जिप यहीं से बनी हुई हैं। ये 71 देशों में मौजूद है।
पढ़ें- ये हैं इंडिया के फेमस चोर बाजार, जहां पर मिलता है सबकुछ
साल 1934 में टोक्यो के एक व्यापारी Tadao Yoshida ने इसका आविष्कार किया था। किसी बड़ी खोज पर ध्यान न देते हुए इस छोटी-सी खोज ने आज अरबों लागों की इज्जत बचा रखी है और लाखों लोगों के रोजगार का जरिया है। चेन के अलावा YKK कपड़ों और बैग में लगने वाले और भी उत्पाद बनाती है।
इस कंपनी का सबसे बड़ा प्लांट अमेरिका के जॉर्जिया में है, जहां हर रोज 70 लाख जिप बनती हैं।
रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

