विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुत्ता हुआ किडनैप, मांगी 10 लाख की फिरौती

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Thu, 29 Dec 2016 03:46 PM (IST)

आयरलैंड में रहने वाले जॉय ब्रोचेरट का पालतू कुत्ता 7 दिसंबर से लापता है। कुत्ते को खूब तलाशने के बाद अंत में उन्होंने ढूंढकर लाने वाले के लिये 3.5 लाख डॉलर के इनाम की भी घोषणा कर दी।

News Article Hero Image

अक्सर बच्चों की किडनैपिंग की खबरें तो आती रहती हैं लेकिन क्या कभी कुत्ते को किडनैप करने की खबर आपने सुनी है। आयरलैंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

दरअसल एक कुत्ते को कुछ बदमाशों ने अगवा कर लिया और उसके बदले में 10 लाख की फिरौती की भी मांग की। गौरतलब है कि आयरलैंड में रहने वाले जॉय ब्रोचेरट का पालतू कुत्ता 7 दिसंबर से लापता है। कुत्ते को खूब तलाशने के बाद अंत में उन्होंने ढूंढकर लाने वाले के लिये 3.5 लाख डॉलर के इनाम की भी घोषणा कर दी। उसके बाद भी उनका कुत्ता नही मिल सका।

एक दिन अचानक जॉय के पास एक फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने उन्हें कहा कि अगर अपना कुत्ता वापस चाहते हो तुम्हें 13000 ब्रिटिश पाउंड यानि लगभग 10 लाख रुपये देने होंगे। राजस्थान पत्रिका के अनुसार उस शख्स ने धमकी देते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं मिले तो उनके कुत्ते को पेड़ पर लटकाकर फांसी दे दी जाएगी।

इस घटना के बाद जॉय ने इस मामले की जानकारी स्थानीय मीडिया को भी दे दी है। जॉय को शक है कि ये शख्स कभी झूठ तो नही बोल रहा। इसके बाद जॉन ने किडनैपर को समझाने की भी बहुत कोशिश की उनका कहना है कि वह इतनी बड़ी रकम नही दे सकते।

READ: डॉगी भी हम सबकी तरह सपने देखते हैं

41 कुत्तों के साथ रहती है ये महिला