विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीमार मालकिन से मिलने पहुंचा कुत्ता

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Sat, 21 Feb 2015 01:46 PM (IST)

रिश्तों की अहमियत केवल मनुष्य ही नहीं समझते बल्कि जानवर भी इसका मर्म जानते हैं। इसकी मिसाल यहां के एक कुत्ते में देखी जा सकती है। दरअसल वह एक घर में कई वर्र्षों से था और मालकिन का बेहद प्यारा था। एक दिन पता नही कैसे घर से गायब हो

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। रिश्तों की अहमियत केवल मनुष्य ही नहीं समझते बल्कि जानवर भी इसका मर्म जानते हैं। इसकी मिसाल यहां के एक कुत्ते में देखी जा सकती है।

दरअसल वह एक घर में कई वर्र्षों से था और मालकिन का बेहद प्यारा था। एक दिन पता नही कैसे घर से गायब हो गया। कई दिनों तक उसको खोजा गया लेकिन नहीं मिला। इस बीच मालकिन बीमार हो गई और उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कई दिन बीतने के बाद एक दिन अचानक कुत्ता वापस अपने घर लौटा लेकिन मालकिन को नहीं पाकर उदास हो गया। उसकी बैचेनी देखकर घर के मालिक उसको अस्पताल ले गए। वहां मालकिन को देखकर वह बहुत खुश हुआ और तत्काल मालकिन के पास जाकर बैठ गया। उसके बाद से अब वह रोज मालकिन से मिलने अस्पताल जाता है।

पढ़ें - मंदिर बनाने के लिए ‘टाइगर’ ढ़ोता है ईंटें

पढ़ें - करोड़ों की संपत्ति कर दी पालतू कुत्ते के नाम

पढ़ें - चींटियां भी बनाती हैं शौचालय