विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देरी के चलते फैलाई बम की अफवाह

By Edited By:
Updated: Thu, 28 Nov 2013 10:30 AM (IST)

प्लेन और ट्रेन पकड़ने में देरी हो जाने के चलते बम की झूठी अफवाह फैलाने के किस्से आपने सुने होंगे। लेकिन यहां एक महिला ने कोर्ट पहुंचने में हो रही देरी के चलते वहां बम होने की अफवाह फैला दी।

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। प्लेन और ट्रेन पकड़ने में देरी हो जाने के चलते बम की झूठी अफवाह फैलाने के किस्से आपने सुने होंगे। लेकिन यहां एक महिला ने कोर्ट पहुंचने में हो रही देरी के चलते वहां बम होने की अफवाह फैला दी।

दरअसल यहां एक महिला को किसी मामले के चलते समय पर कोर्ट पहुंचना था। लेकिन किसी कारणवश वह पहुंचने में लेट हो गई और इसी आनन-फानन में महिला ने सुरक्षाकर्मियों को फोन कर कोर्ट में बम होने की झूठी सूचना दे डाली। बस फिर क्या था, पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई और जांच शुरू हो गई, लेकिन बम कहीं नहीं मिला। ऐसा करने से महिला कोर्ट तो समय पर पहुंच गई, लेकिन छानबीन के चलते महिला का पता पुलिस के हाथ लग गया। अब उसे अफवाह फैलाने के जुर्म के नए मामले से दो-चार होना पड़ रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर