विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक, फ्रेंड रिक्वेस्ट और फंदा

By Edited By:
Updated: Thu, 12 Jun 2014 10:39 AM (IST)

न्यूयॉर्क। दुर्योग शायद इसे ही कहते हैं। यहां के एक चोर ने महिला का आइपॉड चुराने के बाद खुद उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी और नतीजन महाशय पकड़े ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। दुर्योग शायद इसे ही कहते हैं। यहां के एक चोर ने महिला का आइपॉड चुराने के बाद खुद उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी और नतीजन महाशय पकड़े गए। हुआ यूं कि इस चोर ने महिला के सिर पर पीछे से चोट की और उसके हाथ से आइपॉड लेकर रफूचक्कर हो गया। महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन सिर में चोट के चलते वह चोर का हुलिया ढंग से याद नहीं रख सकी। लेकिन इस घटना के दो दिन बाद उसे फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे देख वह हैरान रह गई। क्योंकि जिस व्यक्ति ने रिक्वेस्ट भेजी थी, उसने गर्दन पर खास तरीके का टैटू बनवाया हुआ था, जो उसने भागने के दौरान चोर के गर्दन पर देखा था। बस फिर क्या था, बिना किसी देरी के उसने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने फेसबुक से चोर का सारा पता ठिकाना मालूम कर उसे दबोच लिया।