विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाथियों के डर से यहां पेड़ों पर रह रहे हैं लोग

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Tue, 06 Dec 2016 03:59 PM (IST)

हाथियों ने इस पूरे गांव की फसलें तबाह कर दी है और घर भी बर्बाद कर दिये हैं। इसलिये यहां के निवासी पेड़ों पर अपनी जिंदगी गुजारने पर मजबूर हैं।

News Article Hero Image

झारखंड की राजधानी रांची के पास एक ऐसा गांव हैं जिसमें 15 से अधिक परिवार अब पेड़ों पर ही अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। दरअसल यहां केलोगों को हाथियों से अपनी जान का खतरा है।

हाथियों ने इस पूरे गांव की फसलें तबाह कर दी है और घर भी बर्बाद कर दिये हैं। इसलिये यहां के निवासी पेड़ों पर अपनी जिंदगी गुजारने पर मजबूर हैं।

इससे परेशान होकर गांव के बहुत से लोग काम की तलाश में शहर आ गए है, वहीं गांव में रहने वाले लोगों के सामने जान का खतरा हमेशा बना रहता है। खुद को हाथियों से बचाने के लिए ये लोग पेड़ों पर सोते हैं। हाथियों के एक झुंड ने पिछले साल उनके घरों को बर्बाद कर दिया था।

जानकारों के अनुसार हाथियों के आने-जाने के रास्ते पर लोगों ने घर बना लिये हैं। इसी वजह से हाथी गुस्से में इंसानी बस्तियों को उजाड़ रहे हैं। रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से यात्रा करने वाले लोगों के बीच हाथियों के झुंड ने डर पैदा कर दिया है। हाथियों के इधर-उधर भटकने के कारण राजमार्ग कई घंटे तक जाम रहता है।

गौरतलब है कि किस तरह से झारखंड हाथियों के उत्पात की तबाही से जूझ रहा है।

READ: कभी हाथी को बोलते हुए सुना है नहीं ना...तो यहां सुना और देखो

देखें वीडियो: यहां हाथी करता है इंसानों की मसाज