विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैसी लव मैरिज! शादी के बाद पति निकला भाई

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Thu, 24 Sep 2015 12:05 PM (IST)

आपने सिर्फ फिल्मी कहानियों में ही ऐसा सुना होगा। लेकिन जब हकीकत में ही ऐसा कुछ हो जाये तो उसके बाद आये तूफान का अंदाजा लगाना मुश्किल है।

News Article Hero Image

आपने सिर्फ फिल्मी कहानियों में ही ऐसा सुना होगा। लेकिन जब हकीकत में ही ऐसा कुछ हो जाये तो उसके बाद आये तूफान का अंदाजा लगाना मुश्किल है।

अहमदाबाद में एक प्रेमी जोड़े ने घरवालों को बिना बताये शादी कर ली बाद में पता चला कि जिस लड़के से शादी रचायी है वह तो रिश्ते में लड़की का भाई है ये सुनते ही दोनों परेशान हो गए। दोनों ने मामला सुलझाने के लिए कानूनी मदद मांगी।

सूत्रों के मुताबिक कुछ समय पहले लड़के और लडकी की मुलाकात एक शादी में हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे फोन पर बातें होने लगी और प्यार परवान चढऩे लगा। तब दोनों को लगा था कि उनके एक ही समुदाय से होने के चलते उनकी शादी में कोई परेशानी नहीं आएगी और वे अगले कुछ महीनों तक संपर्क में रहे। इसके बाद दोनों ने कुछ दोस्तों के साथ गांधीनगर के बाहर एक मंदिर में शादी कर ली और इसे कोर्ट में रजिस्टर भी करा लिया। शादी के बाद लड़की के करियर की खातिर एक साल के लिए लड़का अपने घर जाकर रहने लगा। वहीं, लडकी भी अपने परिवार के साथ रहने लगी।

एक दिन लड़की की मां के रिश्तेदार के यहां किसी की शादी थी। इसमें लड़का और लड़की दोनों ही पहुंचे थे। दोनों एक-दूसरे को एक ही जगह देखकर खुश हुए, लेकिन बात नही की। तभी लड़की के मामा ने लड़के का परिचय उसके भाई के तौर पर करावाया।

इस खुलासे से दोनों चौंक गए। दोनों ने शादी में तो चुप्पी साधे रखी, पर बाद में लड़के ने रिश्ता खत्म करने को कहा। परेशान लड़की ने इस मामले में महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराकर सलाह मांगी। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया है।

अजब परंपरा: मां की सौतन बन गयी बेटी...


17 साल बाद पता चला, बेटा पराया, पत्नी पर किया केस

जोश में होश खो बैठा दूल्हा