विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5 साल के बच्चे के कारनामे सुन दंग रह जाएंगे आप

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Tue, 01 Dec 2015 12:44 PM (IST)

आमतौर पर उम्र के 5-6 साल तो बच्चे खेलते-खेलते ही बिता देते हैं। कुछ बच्चे तो इस उम्र में ठीक से बोल भी नही पाते।

News Article Hero Image

आमतौर पर उम्र के 5-6 साल तो बच्चे खेलते-खेलते ही बिता देते हैं। कुछ बच्चे तो इस उम्र में ठीक से बोल भी नही पाते।

लेकिन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहने वाला राम्सेस सैनगुईनो नाम का यह बच्चा एक या दो नही बल्कि 7 भाषाओं का ज्ञानी है। वह गणित के कठिन सवाल मिनटों में हल कर देता है। यह सातों भाषायें वह बोल भी सकता है और पढ़-लिख भी सकता है। इसके अलावा वो अपनी मां द्वारा छिपाकर लिखी किसी भी चीज को पढ़ सकता है, वो भी बिना देखें। वहां के लोग इसे ईश्वर की देन मानते हैं।

राम्सेस सैनगुईनो की खासियत सिर्फ यही नही है, बल्कि वो अपनी मां के दिमाग में चल रही बातों को भी आसानी से पढ़ लेता है। राम्सेस सैनगुईनो की मां अगर उससे कुछ छिपाकर लिखे तो वह मां के हाथ के इशारे को देखकर ही उस शब्द को पढ़ लेता है, वो भी पूरे क्रम से।