विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस रेस्टोरेंट में टॉयलेट सीट में सर्व होता है सूप और खाना

By Mohit TanwarEdited By:
Updated: Fri, 04 Nov 2016 02:15 PM (IST)

जमबन कैफे नाम के इस रेस्टोरेंट को कुछ अलग हट कर करना था। इसके मालिक को ख़याल आया कि हम टॉयलेट सीट का उपयोग कर सकते हैं।

News Article Hero Image

टॉयलेट, लेट्रीन और पाखाना शब्द सुनते ही मन अजीब सा हो जाता है। सोचिए अगर शौचायलय की सीट में ही खाना पड़े तो क्या हो। घबराएं नहीं। इंडोनेशिया में ऐसे टॉयलेट थीम कैफे है जो अपने ग्राहकों को खाने का सामान टॉयलेट सीट में से सर्व करते हैं, और कई कैफे में टॉयलेट के बर्तन में ही खाने को दिया जाता है। टॉयलेट सीट में सूप रखते हैं, और कस्टमर्स भी बड़े चाव से इसका स्वाद लेते हैं।

जमबन कैफे नाम के इस रेस्टोरेंट को कुछ अलग हट कर करना था। इसके मालिक को ख़याल आया कि हम टॉयलेट सीट का उपयोग कर सकते हैं। पहले तो लोगों को ये सीट काफ़ी अजीब लगी, लेकिन वक़्त के साथ लोग इसमें मज़े लेने लगे। हर दिन इस रेस्टोरेंट में अच्छी खासी तादाद में लोग आते हैं।

ऐसे टॉयलेट कैफे ताईवान और रशिया में भी हैं, लेकिन इंडोनेशिया का टॉयलेट कैफे इस मायने में अलग है, क्योंकि इस कैफे का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के लिए जागरुक करना और टॉयलेट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है।

पढ़ें- वीडियो: जब मुर्गी के अंडे में डाला गया इंसान का स्पर्म तो निकला ये नतीजा....

पढ़ें- मिठाईयों से बनें इस नायाब सोफे को देख आप भी चौंक जाएंगे