विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉगी की तरह पाला लोमड़ी को

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Mon, 20 Jul 2015 11:02 AM (IST)

कुछ लोग जानवर पालने के शौकीन होते हैं। आपने कुत्ता और बिल्ली पालने के शौकीन लोगों को तो देखा ही होगा लेकिन क्या कभी किसी को लोमड़ी पालते हुए देखा है।

News Article Hero Image

कुछ लोग जानवर पालने के शौकीन होते हैं। आपने कुत्ता और बिल्ली पालने के शौकीन लोगों को तो देखा ही होगा लेकिन क्या कभी किसी को लोमड़ी पालते हुए देखा है।

हुआं यूं कि इमा डीसीलवा नाम की एक लड़की ने 4 महीने की एक लोमड़ी को बचाया और फिर उसे अपने साथ ही रख लिया। इमा को उस समय लगा कि यह कोई कुत्ता है, अब यह लोमड़ी एक पालतू कुत्ते की तरह इमा के साथ रहती है।

इस पालतू लोमड़ी का नाम टोड है। अभी यह 11 महीने की है। टोड इमा के साथ वॉक पर जाता है, पार्क में खेलता है और खाते वक्त अपनी पूंछ भी हिलाता है। इसी के साथ टोड इमा के दो कुत्तों के साथ आराम से खेलता भी है। इमा के इसके साथ यह भी बताया कि टोड उसके कुत्तों की तरह चिल्लाने की कोशिश करता है पर वह बहरा है इसलिए इमा उसको अकेले कहीं नहीं जाने देती। इमा को खुशी है कि टोड इस माहौल में अच्छे से एडजस्ट हो गया है। इमा चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग टोड से मिले।

ईरान में अगर कुत्ता पाला तो खैर नहीं