विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां जरूरत का हर सामान मिल सकता है किराये पर

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Mon, 19 Dec 2016 01:25 PM (IST)

आपकी सुविधा के लिये बता दें कि इस वेबसाइट पर बहुत सारा सामान लिस्टेड हैं जिन्हें आप किराए पर ले सकते हैं। यह किराया काफी कम होता है।

News Article Hero Image

नौकरी के सिलसिले में अक्सर एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़ता है। ऐसे में नयी जगह जाकर अपनी रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदना अक्सर हमें अखर जाता है। लेकिन कुछ सामान बेहद जरूरी होता है और न चाहते हुए भी हमें खरीदना ही पड़ता है। हमारी इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक ऐसी कंपनी है जो ऑनलाइन ऑर्डर से हमें हमारी जरूरत का हर सामान किराये पर उपलब्ध करवा सकती है।

इस वेबसाइट का नाम है रेंटोमोजो और इस पर फर्नीचर, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, सोफा, बेड, बाइक और बहुत से सामान किराए पर मिलते हैं। जिन लोगों को एक ही जगह पर हमेशा रहना होता है उन लोगों के लिये ये वेबसाइट ज्यादा मदद नहीं कर सकती, लेकिन जो लोग जगह बदलते रहते हैं, वे इस वेबसाइट का फायदा उठा सकते हैं।

आपकी सुविधा के लिये बता दें कि इस वेबसाइट पर बहुत सारा सामान लिस्टेड हैं जिन्हें आप किराए पर ले सकते हैं। यह किराया काफी कम होता है। यह कंपनी कम से कम तीन माह के समय के लिये सामान किराये पर देती है। हालांकिकिराए के साथ-साथ आपको कुछ पैसे भी डिपॉजिट के तौर पर देने होते हैं। यह दो से तीन महीने के किराए के बराबर होता है जो बाद में रिफंड हो जाता है।

अभी यह कंपनी ये सुविधा आठ शहरों में दे रही है। इनमें बेंगलूरु, मुंबई, पुणे, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हैदराबाद और चेन्नई शामिल हैं।

READ: यहां एक दिन में बनकर तैयार हो जाएगा आपका बंगला

इसे कहते हैं शाही शादी, 90 गरीबों को तोहफे में दिये घर