विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चा पैदा करने पर फ्लैट फ्री

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Sat, 06 Jun 2015 02:46 PM (IST)

फिनलैंड के छोटे से कस्बे में घटती हुई जनसंख्या की समस्या से लोग इस कदर जूझ रहे हैं कि आबादी बढ़ाने के लिए लोगों को फ्लैट और पैसे देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

News Article Hero Image

फिनलैंड के छोटे से कस्बे में घटती हुई जनसंख्या की समस्या से लोग इस कदर जूझ रहे हैं कि आबादी बढ़ाने के लिए लोगों को फ्लैट और पैसे देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस कस्बे में बच्चे पैदा करने वाले दम्पतियों को 10 हजार यूरा (7.25 लाख रूपए) दिए जा रहे है। अफसरों को उम्मीद है कि इस तरह उन्हें आबादी बढ़ाने में मदद मिलेगी। फिनलैंड सरकार ने पहले ही 17 वर्ष तक बच्चों के लिए आर्थिक मदद और हर नवजात के लिए जरूरी सामान की किट अनिवार्य कर दी है। उताजार्वी कस्बे की आबादी 2,901 है लेकिन कुछ लोगों ने इस ऑफर का फायदा भी उठाया है।

अजीबोगरीब सौदा: मकान खरीदो, बीवी मुफ्त मिलेगी !