विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजब बात है! यहां लड़की पैदा होने के बाद बन जाती है लड़का

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Wed, 17 Aug 2016 12:41 PM (IST)

ये बात सुनने में जितनी विचित्र लग रही है, उतनी ही सच भी है। डोमिनिकन रिपब्लिक में स्थित सेलिनास गांव में तो ऐसा ही होता है। यहां लड़की पैदा होने के 12 साल बाद अपने आप लड़का बन जाती

News Article Hero Image

शायद आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया में एक ऐसा गांव भी है, जहां लड़की पैदा होने के कुछ समय बाद अपने आप लड़का बन जाती हैं। ये बात सुनने में जितनी विचित्र लग रही है, उतनी ही सच भी है। डोमिनिकन रिपब्लिक में स्थित सेलिनास गांव में तो ऐसा ही होता है। यहां लड़की पैदा होने के 12 साल बाद अपने आप लड़का बन जाती है।

यह बदलाव उसके पूरे शरीर में होता है और वह शारीरिक और बायोलॉजिकल रूप से भी लड़का बन जाती हैं। यहां तक की उनका प्राइवेट पार्ट भी लड़कों जैसा हो जाता है। दरअसल, ऐसा किसी चमत्कार के कारण नहीं, बल्कि आनुवांशिक बीमारी के कारण होता है।

पढ़ें- अपने पिता के बच्चे को जन्म देना चाहती है ये लड़की, जानिए क्यों?

यह बीमारी गर्भावस्था के दौरान होती है। आनुवंशिक विकार के कारण बच्चे को जरूरी एंजायम नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में बच्चों में पुरूष वाले सेक्स हार्मोंस नहीं के बराबर या कम बन पाते हैं। इसका असर बच्चों के लिंग पर भी देखने को मिलता है। इनके लिंग का आकार इतना छोटा होता है, जिसे समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि पैदा हुआ बच्चा लड़का है या लड़की।

12 वर्षों के जब बच्चा धीरे-धीरे बड़ा होता है तब यह अपना पूर्ण आकार लेता है। ऐसी ही कहानी है 24 वर्षीय जॉनी की, जो बचपन में इस बीमारी से पीडि़त था। उसने बताया कि अपने जन्म से लेकर 12 वर्ष की उम्र तक उसने स्कर्ट पहनी और इसी को पहनकर ही वो स्कूल जाता था। उसके मां-बाप को पता ही नहीं था कि उनका बच्चा लड़का है या लड़की। 12 वर्ष बाद जब वह पूरी तरह से लड़का बना, तब उसकी जिंदगी ही बदल गई।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें