विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब दो साल की बच्ची पर गंदगी फैलाने के लिए लगा जुर्माना

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Wed, 07 Sep 2016 02:15 PM (IST)

एक अजीब ही मामला सामने आया है जिसमें एक दो साल की बच्ची पर गंदगी फैलाने के लिए जुर्माना लगा है। इस मामले में एक और बात सामने आई है वो बेहद ही चौंकाने वाली है।

News Article Hero Image

अमेरिका में बड़ा ही विचित्र मामला सामने आया है। यहां पर प्रशासन ने एक दो साल की लड़की पर 75 डॉलर का जुर्माना लगाया है। आपको पता है ये जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि लड़की ने अपनी गली के बाहर कूड़ा फेंक दिया था।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक घटना वॉशिंगटन डीसी की है और दो साल की मासूम हार्पर पर 75 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। दरअसल कचरे से भरे थैले के साथ हार्पर को नोटिस थमा दिया गया जबकि ये बच्ची उस कचरे के थैले को उठा भी नहीं सकती है। उसके बावदूज छोटी हार्पर को कानून का उल्लंघन करने का नोटिस थमा दिया गया। जिसमें बोल्ड और कैपिटल अक्षरों में लिखा हुआ है 'violator' यानि कानून का उल्लंघन करने वाला।

पढ़ें- ये पुरुष ही गंजे क्यों होते हैं, महिलाएं क्यों नहीं...

अब इस बेचारी मासूम को पता भी नहीं होगा कि कानून क्या होता है फिर भी इसने कानून का उल्लंघन किया है। मामले को लेकर बच्ची की मां ने प्रशासन से बात की तो उनका कहना था कि जो कचरे का थैला मिला है उस पर हार्पर का नाम था। तो बच्ची की मां ने समझाया भी कि वो सिर्फ दो साल की बच्ची है और वो कचरे का थैला नहीं उठा सकती।

लेकिन प्रशासन ने उनकी बात नहीं मानी और उनको जुर्माना भरना ही पड़ा। इस मामले पर हार्पर की मां का कहना है कि इसमें बच्ची की कोई गलती नहीं कोई दूसरी शख्स इस कचरे को छोड़ गया है जबकि प्रशासन ने उन पर जुर्माना लगा दिया है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें