विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्वॉयफ्रेंड पर था शक तो उसके बेड के नीचे छिपी लड़की, सामने आई सन्न कर देने वाली सच्चाई

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Wed, 15 Jun 2016 03:37 PM (IST)

सभी दोस्त इनके अफेयर के बारे में जानते थे। लेकिन रोज बुके लाने वाला बिल अचानक बदल रहा था।

News Article Hero Image

आज की जेनरेशन प्यार तो बहुत जल्दी कर लेती है लेकिन इसे निभा नहीं पाती। प्यार में एक दूसरे पर भरोसा होना बहुत जरूरी होता है इसके बिना ये रिश्ता लंबा नहीं चल सकता है। छोटी सी गलतफहमी बड़ी गलती बन जाती है। ऐसी ही एक कहानी इन दिनों सोशल साइट्स पर वायरल हो रही है। इस कहानी में गर्लफ्रेंड एना को अपने ब्वॉयफ्रेंड बिल पर शक हो जाता है। इसके बाद क्या हुआ...


एना और बिल दोनों अपनी लाइफ में बेहद खुश थे। इन्हें बेस्ट कपल कहा जाता था। दोनों ने अपनी फीलिंग्स को कभी दूसरों से छुपाया भी नहीं। सभी दोस्त इनके अफेयर के बारे में जानते थे। लेकिन रोज बुके लाने वाला बिल अचानक बदल रहा था। वो एना से ठीक से बात भी नहीं करता था। उसका पूरा ध्यान उसके मोबाइल पर रहता था।

पढ़ें- दिलचस्पः सुना तो बहुत होगा लेकिन पहली बार देखिए लैला-मजनू की असली तस्वीर!

लड़के की इस बात पर लड़की भड़क गई और उससे बात करने की कोशिश की लेकिन बिल बात करने के लिए तैयार ही नहीं था। हालांकि एना बिल को बहुत प्यार करती थी और उसकी मदद करना चाहती थी लेकिन उसका ब्वॉयफ्रेंड कुछ भी सुनने के लिए तैयार ही नहीं था।

पढ़ें- मोहनजो दारो है मुर्दों का टीला, रितिक की फिल्म में आएगा नजर

अब एना को बिल पर शक हो गया था उस लगने लगा था कि बिल का किसी और लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। इसका पता लगाने के लिए एना ने उसकी फोन चेक किया लेकिन यहां उसके हाथ कुछ नहीं लगा क्योंकि बिल ने अपने मोबाइल की हिस्ट्री डिलीट कर दी थी। अब एना करे भी तो क्या करे।

ऐसे में एना का दिमाग चला और उसने एक प्लान बनाया, एना ने बिल को एक लेटर लिखा उस लेटर में एना ने बिल से कहा कि मुझे तुम्हारा बर्ताव पसंद नहीं आ रहा है और मैं तुम्हें छोड़कर जा रही हूं। उसने वो लेटर बिल के बेडरूम की टेबल पर रख दिया और खुद बेड के नीचे छिप गई।

पढ़ें- है क्या ये? 24 घंटे में से 13 घंटे सिर्फ खाती है ये तीन साल की बच्ची

दरअसल एना जानना चाहती थी कि उसे छोड़कर जाने की बात बिल पर क्या असर करती है। वो बिल का रिएक्शन जानना चाहती थी। एना बिल का इंतजार कर रही थी और जैसे ही बिल घर में घुसा एना ने अपने आप को सतर्क कर लिया और बेड के नीचे छिप गई। बिल ने वो लेटर पड़ा और किसी से फोन पर बात करने लगा। वो फोन पर किसी से कह रहा था कि मुझे कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ी वो खुद ही छोड़कर चली गई।

पढ़ें- आखिर लोग आत्महत्या क्यों करते हैं, ये बात आपको चौंका देगी

बिल की ये बातें सुनकर एना का दिल टूट गया उसका शक सही साबित हुआ उसने मन ही मन बिल को छोड़ने की कसम खा ली। इतने में बिल ने कार की चाबी उठाई और बाहर निकल गया। बिल के जाते ही एना बेड के नीचे से बाहर आई और रोने लगी तभी उसकी नजर एक लेटर पर पड़ी जिस पर उसका नाम लिखा हुआ था। ये लेटर किसी और का नहीं बिल का था उसने एना के लिए लिखा कि एना मेरे बेड के नीचे छिपना अच्छा प्लान था और अगली बार से छिपना तो अपने पैर भी छिपा लेना।

पढ़ें- डार्क सर्कल हटाने के लिए किया कुछ ऐसा, गुब्बारे जैसी फूल गई आंखें

अब एना को लगने लगा कि उसका प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा, उसने उस लेटर को आगे पढ़ना स्टार्ट किया...जिसमें उसने एना से कहा कि वो लेट इस वजह से आ रहा था क्योंकि वो एना के साथ वेकेशन पर जाने की तैयारी कर रहा था और ऑफिस में ओवरटाइम कर रहा था इसके साथ ही वो एना के बॉस से एना की छुट्टियां एप्रूव कराने के लिए फोन करता था। जिससे कि वो एक यादगार ट्रिप पर जा सकें।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें