विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोगों को भा रहा है गोट योगा, बकरियों संग योगा करने के लिए उत्सुक हैं लोग

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Tue, 17 Jan 2017 10:22 AM (IST)

बकरियों के साथ योगा करने के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनों में लगकर इंतजार करने से भी कोई परहेज नही करते। आइये आपको बताते हैं कि क्या है ये गोट योगा।

लोगों को भा रहा है गोट योगा, बकरियों संग योगा करने के लिए उत्सुक हैं लोग
लोगों को भा रहा है गोट योगा, बकरियों संग योगा करने के लिए उत्सुक हैं लोग

न्यूयॉर्क। योग तो भारत की देन है लेकिन इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए अब विदेशों में भी लोग इसे अपना रहे हैं। योग को लेकर आलम ये है कि कोई किसी को हॉट योगा पसंद आ रहा है तो किसी को गोट योगा।

जी हां, इन दिनों अमेरिका में गोट योगा लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बकरियों के साथ योगा करने के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनों में लगकर इंतजार करने से भी कोई परहेज नही करते। आइये आपको बताते हैं कि क्या है ये गोट योगा।

इन दिनों अमेरिका के एक हिस्से में बकरियों के साथ योग करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका के ओरेगन में लोग इस खास तरह के योग को खूब पसंद कर रहे हैं। लेनी मोर्स नो रिग्रेट्स फार्म में गोट-योगा सिखाती हैं। मोर्स के फार्म में चल रहे योगा क्लासेज में बकरियों को घूमने की पूरी छूट होती है। योगाभ्यास के दौरान बकरियों लोगों के बीच घूमती है। उनके ऊपर चढ़ती है। उछल-कूद करती है। मोर्स कहती है कि अपने फॉर्म में उन्होंने एक बच्चे की बर्थ डे पार्टी रखी थी। फॉर्म में बकरियां भी मौजूद थी। बच्चे की मां ने ही उन्हें यह रोचक सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि आपके पास इतना शानदार फॉर्म हैं, आपको यहां योगा क्लासेज शुरू करनी चाहिए।

मोर्स ने कहा कि वो अपनी बकरियों को छोड़ नहीं सकती, जिसके बाद उन्होंने प्लान तैयार किया कि क्यों ना योग और बकरियों को आपस में मिला दिया जाए। मोर्स ने इसी को ध्यान में रखकर गोट-योगा की शुरूआत कर दी।

वाकई उनका ये आइडिया कामयाब रहा और धीरे-धीरे उनकी गोट-योगा क्लासेज फेमस हो गई। अब आलम ये है कि 1200 लोग उनके योगा क्लासेज में आते हैं। लोगों को घंटों तक इसके लिए इंतजार भी करना पड़ता है। कई लोग तो केवल गोट-योगा देखने की उत्सुकता के कारण ही वहां आते हैं।

यह भी पढ़े: यहां लॉटरी के इनाम में आपको मिल सकती हैं गाय, बकरी या बत्तख

आम की दावत उड़ाने निकला हाथी का परिवार, रहने के लिये कमरा भी बुक