विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल नया ऑफरः अगर कमाने हैं करोड़ों रुपये तो बस ये काम कर दो

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Thu, 22 Sep 2016 02:54 PM (IST)

टेक्नोलॉजी के इस दौर में पैसे कमाना बहुत आसान हो गया है। गूगल जैसे ऑर्गनाइजेशन समय समय पर लोगों को मौका देती रहती है। गूगल एक बार फिर लोगों को पैसा कमाने का मौका दे रहा है।

News Article Hero Image

गूगल के जरिए बहुत से लोग पैसे कमाते हैं। गूगल अपने कर्मचारियों के साथ साथ बाहर के लोगों का भी ध्यान रखता है। ये सर्च इंजन एक बार फिर एक नया ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत आप करोड़ों रुपये कमा सकते हैं। इसके लिए आपको एक छोटा सा काम करना पड़ेगा।

अगर आप हैकिंग के मामले में खुद को एक्सपर्ट समझते हैं तो आपके पास करोड़ों रुपये कमाने का मौका है। हैकिंग के लिए गूगल आपको करोड़ों रुपये देगा।

पढ़ें- जानिए कैसे एक बुलेटप्रूफ स्मार्टफोन ने बचाई बिजनेसमैन की जान?

क्या करना होगा?

गूगल के दो स्मार्टफोन हैं Nexus 5X और Nexus 6P इन दोनों फोन्स को आपको हैक करना है। इसे हैक करने वाले को गूगल 2.3 करोड़ रुपये देगा।

किसको कितने रुपये?

ये प्रतियोगिता करीब 6 महीने तक चलेगी। इसमें विनर को तीन पोजीशन में इनाम मिलेगा। गूगल पहले विजेता को 1.3 करोड़ रुपये, दूसरे विजेता को 67 लाख रुपये तो वहीं तीसरे नंबर पर आने वाले को 33 लाख रुपये देगा।

पढ़ें- मोमोज खाए बहुत होंगे लेकिन ये इतनी फेमस कैसे हो गई ये नहीं जानते होंगे

अगर आप हैकिंग के जानकार हैं तो आसानी से गूगल के इस जीरो सेक्योरिटी कॉन्टेस्ट में शामिल हो सकते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि गूगल ने इसमें ट्रांसपेरेंसी रखने की कोशिश की है।

गूगल के अलावा फेसबुक, एप्पल और माइक्रोसाफ्ट जैसी कंपनियां समय समय पर इस तरह के ऑफर पेश देती हैं। जिनमें किसी प्रोडक्ट को हैक करने का कॉन्टेस्ट होता है। लेकिन गूगल ने पैसे के मामले में इन सभी कंपनियों को मात दे दी है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें