विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाराजगी में करोड़ों की संपत्ति नष्ट की

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Sat, 07 Nov 2015 10:34 AM (IST)

वियना। जैसे को तैसा। ऐसा ही कुछ एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने किया। उसने मरने से पहले अपनी सारी संपत्ति बेची और उससे मिली 10 लाख यूरो (करीब 7.14 करोड़ रुपये) की नकदी चाकू से काट डाली। ऐसा उसने इसलिए किया ताकि उसके बेटे और रिश्तेदार उसकी

News Article Hero Image

वियना। जैसे को तैसा। ऐसा ही कुछ एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने किया। उसने मरने से पहले अपनी सारी संपत्ति बेची और उससे मिली 10 लाख यूरो (करीब 7.14 करोड़ रुपये) की नकदी चाकू से काट डाली। ऐसा उसने इसलिए किया ताकि उसके बेटे और रिश्तेदार उसकी संपत्ति हासिल न कर सके। दरअसल वह बुजुर्ग महिला काफी दिनों से बीमार थी। उसने अपने बेटों और रिश्तेदारों से आश्रय और मदद मांगी लेकिन सब मुकर गए। यहां तक कि कोई उसकी देखभाल करने तक नहीं आया। लिहाजा उसने सभी को सबक सिखाने की ठानी। उसने सारी संपत्ति बेचकर अपने किराये के घर पर सारी नकदी और संपत्ति के कागजातों को छोटे टुकड़ों में काट डाला। जब उसकी मृत्यु हुई तो घर की सफाई में कटी-फटी बेकार हो चुकी करोड़ों की नकदी मिली। उसकी संपत्ति पाने की आस लगाए बैठे यह देखकर हताश हो गए।