विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

द्रौपदी के थे 5 पति तो पांचाली कहलाई, यहां तो लड़कियों के हैं 8 पति इन्हें क्या कहें?

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Fri, 05 Aug 2016 10:29 AM (IST)

महाभारत के बारे में सभी जानते हैं और सभी ये भी जानते हैं कि द्रौपदी के पांच पति थे लेकिन आज के जमाने में भी एक ऐसी जगह है जहां पर लड़कियां पांच तो बहुत दूर की बात 8 लड़कों से शादी

News Article Hero Image

महाभारत काल में पाण्डवों की पत्नि द्रौपदी को पांचाली कहा जाता था। इसका कारण यह था कि द्रौपदी के पांच पति थे, पर देश के दिल मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर सटे एक गांव का नजारा कुछ अलग ही है। लड़कियों की कमी के चलते यहां एक ही परिवार के सारे भाईयों से शादी करती है दुल्हन! जी हां यह सच है। इस गांव में एक दुल्हन के आठ पति होते हैं।


भारत में एक ऐसी जगह जहां एक बड़ी अजीब प्रथा चली आ रही है। यह प्रथा है मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा से लगे मुरैना की, जहां एक दुल्हन एक ही परिवार के भाइयों से शादी करती है।

पढ़ें- कमाल है! इस बच्ची को 196 देशों की राजधानी मुंहजबानी याद हैं

शादी के बाद वो बारी बारी से उन पुरुषों के साथ रहती है। सुनने में ये बड़ा अटपटा लगेगा, पर ये सच है। ऐसा किसी रस्म या खुशी से नहीं बल्कि मजबूरी में किया जा रहा है। यहां बसे एक जाति एवं धर्म विशेष के लोगों में लड़कियों की कमी के चलते इस गांव के लोगों ने ये नियम बनाया गया है।


इसके तहत गांव के जिस भी घर में लड़कों की संख्या एक से ज्यादा है वे सभी मिलकर सिर्फ एक ही लड़की से शादी करेंगे।

पढ़ें- 2,550 साल बाद इस जगह पर हुआ चमत्कार, जलती रोशनी देख रोने लगे लोग

इसके चलते गांव के लगभग सभी घरों में एक ही बहू है जबकि उसके पतियों की संख्या एक से ज्यादा है। अगर परिवार का कोई भाई अकेले शादी कर दुल्हन लाता है तो उस पर उसके भाइयों का भी बराबर का हक होता है।


उनके अनुसार पूरे गांव में गिने चुने परिवार ही ऐसे हैं जिनमें किसी लड़की का एक ही पति है। वरना पिछले कुछ सालों में जिनती भी शादियां हुई हैं उनमें हर लड़की के एक से ज्यादा पति हैं। कई लड़कियां तो ऐसी हैं जिनके आठ पति भी हैं।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें