विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुत्ते ने निभाफी वफादारी, ऐसे बचायी मालिक की जान

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Wed, 14 Dec 2016 10:10 AM (IST)

कुत्ता सबसे वफादार जीव होता है।आज हम आपको एक ऐसी ही घटना बता रहे हैं जो इसका जीता जागता प्रमाण है।

News Article Hero Image

जानवरों में कुत्ता सबसे वफादार जीव होता है। ये इंसानी भावनाओं की कद्र भी करता है। इसलिये इसे इंसानी दोस्त भी कहा जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना बता रहे हैं जो इसका जीता जागता प्रमाण है।

ये घटना न्यूयार्क की है यहां एक व्यक्ति अपने घर में अचानक बेहोश हो गया। वेबसाइट द प्रेस ग्रुप के अनुसार उसकी तबियत इतनी अधिक बिगड़ गयी थी कि वह किसी को फोन करने की हालत में नही था। ऐसे में उसके पालतू कुत्ते ने लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिये उसके घर का शीशा तोड़ दिया और लगातार भौंकता रहा। कुत्ते की आवाज सुनकर पास से गुजर रही दो महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर व्यक्ति को बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। शीशे को तोडऩे की वजह से कुत्ता भी घायल हो गया था। पर उसने अपने चोट की परवाह न करते हुए अपने मालिक को बचाया। फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

READ: बिल्ली ने बुलाया मालकिन को मम्मा!