विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्फीले पानी में डुबकी लगाने से धुलते हैं पाप

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Sat, 08 Aug 2015 10:48 AM (IST)

पाप और पुण्य को सिर्फ भारत में नही बल्कि विदेशों में भी माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस स्थान पर गर्म पानी से नहाने पर भी ठंड लगती हो वहां कोई बर्फीले पानी से कैसे नहा सकता है। जी हां, कुछ ऐसा ही होता है रूस के

News Article Hero Image

पाप और पुण्य को सिर्फ भारत में नही बल्कि विदेशों में भी माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस स्थान पर गर्म पानी से नहाने पर भी ठंड लगती हो वहां कोई बर्फीले पानी से कैसे नहा सकता है।

जी हां, कुछ ऐसा ही होता है रूस के एपिफनी नामक उत्सव में यहां पर लोग बर्फीले पानी में डुबकी लगाते हैं। इनकी मान्यता है कि इससे प्रभु ईसा की कृपा प्राप्त होती है।

यहां के लोग कंपकपाती ठंड में बर्फ की परत के नीचे बहते बर्फीले पानी में डुबकी लगाते हैं। ऐसा नही है कि उन लोगों को ठंड नही लगती बल्कि यह ईसू को खुश करने के लिए ऐसा करते हैं। उनका विश्वास है कि ऐसा करने से उन्हें उनके पापों से मुक्ति मिलेगी और उनका शरीर भी शुद्ध हो जाएगा।

ये उत्सव पूरे छ: दिनों तक चलता है जिसमें सभी श्रद्धालु पूरी आस्था से ईसू को खुश करने की कोशिश करते हैं।

गर्म तेल में बैठ लगाया ध्यान