विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी इस शादी से क्यों डर रहे हैं लड़के!

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Sat, 03 Dec 2016 12:02 PM (IST)

सेसिल चाओ जे सुंग हांगकांग में कई जहाजों के मालिक और प्रॉपटी डेवलर हैं। इस पिता ने अपनी बेटी से शादी करने वाले को तकरीबर 1200 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव रखा है।

News Article Hero Image

हांगकांग में रहने वाले इस पिता को भी अपनी बेहद खूबसूरत बेटी के लिये एक सुयोग्य वर की तलाश है। पिता ने बेटी से शादी करने वाले को करोड़ों रुपए देने का प्रस्ताव भी दिया है लेकिन फिर भी कोई लड़का उसकी बेटी से शादी करने को तैयार नही है।

सेसिल चाओ जे सुंग हांगकांग में कई जहाजों के मालिक और प्रॉपटी डेवलर हैं। 77 वर्षीय सेसिल चाओ की बेटी का नाम जिनि चाओ है। इस पिता ने अपनी बेटी से शादी करने वाले को तकरीबर 1200 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव रखा है। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि यह दूसरी बार है जब यह लड़की मीडिया में छाई हुई है, ठीक 4 साल पहले भी वह अपनी शादी की बात को लेकर चर्चा में रह चुकी है।

दरअसल चीन के अरबपति बिजनेसमैन सेसिल चाओ ने 4 साल पहले अपनी बेटी से शादी करने की बात की थी और कई लड़कों से भी मिलवाया था लेकिन लड़की ने सभी लड़कों को रिजेक्ट कर दिया। जब बेटी से इसका कारण पूछा गया तो उसका जवाब सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गयी। बेटी ने कहा कि उसे लड़के नही लड़कियां पसंद है वह लेस्बियन है और पिछले 6 सालों से किसी लड़की से रिलेशनशिप में है। यह सुनकर पिता के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत ऐलान किया की जो उनकी बेटी से शादी करेगा उसे 400 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

रिश्ते तो बहुत आये लेकिन लड़की की सच्चाई जानकर कोई भी लड़का शादी के लिये तैयार नही हुआ। इस बात से परेशान पिता ने रकम बढ़ाकर 1200 करोड़ कर दी है। इतनी बडी रकम सुनकर तो दूर-दूर से लड़कों की लाइन लग गई है और हर लड़का जिनि को खुश करने की कोशिश में जुट गया है, लेकिन जिनि का कहना है कि वह किसी लड़के से शादी नही करेगी।

READ: इन दुल्हनों को नही है दूल्हे की जरूरत

पुरुष ने औरत बन रचाई शादी