विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीबी रिश्तेदारों से की शादी अब भोग रहे हैं सजा

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Thu, 31 Mar 2016 11:44 AM (IST)

एक गोत्र में शादी करने पर खाप पंचायतों के तुगलकी फरमानों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। हमारे देश में इसे अच्छा न मानते हुए ऐसे रिश्तों का बहिष्कार किया जाता है। लेकिन क्या आपने पहले कभी सुना है कि अपने करीबी रिश्तों में शादी के कारण लोगों

News Article Hero Image

एक गोत्र में शादी करने पर खाप पंचायतों के तुगलकी फरमानों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। हमारे देश में इसे अच्छा न मानते हुए ऐसे रिश्तों का बहिष्कार किया जाता है। लेकिन क्या आपने पहले कभी सुना है कि अपने करीबी रिश्तों में शादी के कारण लोगों को एक भंयकर बीमारी से जूझना पड़ रहा है। आप भी ये बात सुनकर चौंक गए होंगे लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है जो इस समस्या से जूझते हुए दिख रहा है।

इंडोनेशिया में इन दिनों एक अफवाह फैली हुई है जिसमें कहा जा रहा है कि आपस में करीबी रिश्तेदार माने जाने वाले लड़का-लड़की यदि एक दूसरे से शारीरिक सम्बध बनाते हैं तो उन्हें मानसिक बीमारी हो जाती है।

कमपुंग इडियट यानी डॉन सिंड्रोम के कारण यहां लोग मेंटली तौर पर बीमार हैं। यह बीमारी रिलेशन में शादी से होने वाले बच्चों में होती है। ऐसे बीमार लोगों को कैदियों की तरह जंजीरों में बांधकर रखा जाता है। लोग इन बीमारों को शापित मानकर इनके साथ जानवरों जैसा बदतर व्यवहार करते हैं।

इंडोनेशिया के सिदोहार जो, करंगपटिहान, क्रेबेत गांव में 10 साल से लेकर 50 साल तक के कई लोग फिजिकली डिसेबल और मानसिक रूप से बीमार हैं। इसका सबसे बड़े कारण रिलेशन में शादी और सेक्स संबंध बनाना माना जा रहा है। जबकि कुछ लोग इसका कारण कुपोषण और आयोडिन भी बताते हैं।

हैरत की बात है कि ऐसे लोगों को ट्रीटमेंट के बजाय जानवरों की तरह रखा जाता है। उन्हें जंजीरों में जकड़कर पिंजरों में कैद किया जाता है। हालांकि इंडोनेशिया सरकार ने इस तरह की प्रैक्टिस पर 1970 में ही रोक लगा दी थी। जानकारों का कहना है कि इस बीमारी का कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन पीडि़त लोगों को इलाज की जरूरत है। जंजीरों में बांधकर उनका इलाज नहीं किया जा सकता है। दूसरी ओर लोगों की संकीर्ण मानसिकता भी इंडोनेशिया के ऐसे बदतर हालात के लिये जिम्मेदार है।

भारत के इस गांव में है अजीब चलन, पहले साथ में रहो अगर बच्चा हो जाए तो शादी करो

इस देश में दो शादियां नही की तो हो जाएगी उम्रकैद