विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी से पैसे बचाकर सीक्रेट जगह पर रखे थे लेकिन कुत्ते ने इस शख्स को बर्बाद कर दिया, जानें कैसे?

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Fri, 01 Jul 2016 11:15 AM (IST)

एक इंसान ने बड़ी मुश्किल से कुछ पैसे अपनी बीवी से बचाकर ऐसी जगह रखे थे कि वो ना जान पाए लेकिन कुत्ते ने काम खराब कर दिया।

News Article Hero Image

एक शख्स ने कुछ पैसे अपनी पत्नी से छिपाकर रजाई में डाल रखे थे लेकिन ये भांडा उसके घर में रहने वाले कुत्ते ने ही फोड़ दिया।

चाइना में एक इंसान ने करीब 3,800 युआन अपनी पत्नी से छुपा कर रजाई में रखे थे। सुबह जब पत्नी उठी तो उसने देखा कि उनके घर पर रहने वाले कुत्ते ने रजाई को तो काट-पीट दिया ही था, साथ ही उसे कई नोटों ने टुकड़े भी दिखे। हैरान-परेशान पत्नी ने जब अपने पति से पूछा तो उसने स्वीकार किया कि करीब 3,800 युआन (400 डॉलर) उसने रजाई में छुपा कर रखे थे।

पढ़ें- अगर आपका ब्लड ग्रुप है नेगेटिव तो आप इस धरती के नहीं हैं!

पढ़ें- Free, Free, Free: ये कंपनी आपको जिंदगी भर बर्गर और कोल्ड ड्रिंक फ्री में देगी पर एक शर्त है...

मज़ेदार बात है कि ये कुत्ता उनका खुद का भी नहीं था। एक दोस्त, जो कि कहीं चला गया था, उसकी मदद करने के लिए उन्होंने इस कुत्ते को कुछ दिन के लिए अपने घर पर रखा था। लेकिन कुत्ते ने जो कारनामा दिखाया, वो इस शख़्स को बहुत महंगा पड़ गया। बेचारे के रुपये तो बर्बाद हो ही गए, साथ ही पत्नी से फटकार अलग पड़ी। पति की हालत कुत्ते से भी बदतर हो गयी!

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें