विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां शादी से पहले मनाया जाता है हनीमून

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Mon, 18 Apr 2016 02:39 PM (IST)

बस्तर की गोंड जनजाति के लोगों में शादी से पहले ही दूल्हा-दुल्हन को हनीमून मनाने की छूट दी जाती है।

News Article Hero Image

शादी से पहले लड़का-लड़की का एक साथ रहना भारतीय परंपरा के अनुसार अच्छा नही माना जाता जबकि विदेशों में तो ये आम बात है। लेकिन आपको सुनकर शायद विश्वास न हो कि भारत में ही छत्तीसगढ़ के बस्तर में लड़का और लड़की को शादी से पहले ही हनीमून मनाने की इजाजत दी जाती है।

गोंड जनजाति में निभायी जाने वाली ये परंपरा काफी प्रचलित है वहां इसे एक पवित्र परंपरा माना जाता है। इस परंपरा को 'घोटुल' कहा जाता है। जिसमें लड़के को 'चेलिक' और लड़की को 'ममोटियार' के नाम से पुकारा जाता है।

घोटुल निभाने वाले जोड़ों के लिए बस्ती के बाहर झोपडिय़ा बनवायी जाती हैं जहां इनको शादी के बाद रहन-सहन के लिए शिक्षा दी जाती है।

इस जनजाति के लोगों का कहना है कि इस परंपरा के कारण इस प्रजाति में आज तक रेप की खबर सुनने को नही मिली है।

यहाँ मर्दो से खुद को पीटने की विनती करती है औरतें

दूल्हे के दोस्तों का डांस देख रोने लगी दुल्हन