विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के इन मशहूर कॉलेजों में आज भी रहते हैं भूत !

By Mohit TanwarEdited By:
Updated: Mon, 28 Nov 2016 02:34 PM (IST)

हमारे धर्म ग्रंथों में लिखा है कि आत्मा नश्वर होती है, वो कभी नहीं मरती

News Article Hero Image

जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृ्त्यु होना एक अटल सत्य है। हमारे धर्म ग्रंथों में लिखा है कि आत्मा नश्वर होती है, वो कभी नहीं मरती। शरीर आत्मा के लिए कपड़े के समान होता है, जिसके नष्ट हो जाने पर वो एक नई शरीर खोजने लगती है। कुछ आत्माएं शरीर के नष्ट होने के बाद धरती नहीं छोड़ पाती हैं और वो भूत बन जाती हैं। आज हम आपको भूतों से जुड़े कुछ कॉलेजों के किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कलकत्ता वुमेन कॉलेज, कलकत्ता

काले जादू के लिए प्रसिद्ध कलकत्ता का अलीपोर अपने पॉश इलाके के अलावा अपने भूत के लिए भी मशहूर है।
वारेन हेस्टिंग्स इंडिया के पहले गवर्नर जनरल का घर आज का कलकत्ता वुमेन कॉलेज हुआ करता था। ऐसा कहा जाता है कि हर साल नए साल की शाम को गवर्नर का भूत अपने घोड़े पर सवार होकर कॉलेज की सीढ़ियां चढ़ कर अंदर आता है, और कमरों में अपने कागज़ात ढूंढता हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ पुणे

पुणे यूनिवर्सिटी के खूबसूरत और चारों ओर हरियाली से घिरे कैंपस के एक किनारे एक कब्र है जिस पर लिखा है '13 नवम्बर 1856 को पैदा हुई मेर्लोस की मौत हैजे की वजह से जनवरी 1886 में हुई' पर लोगों का कहना है कि उसकी मौत हैजे से नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई थी। कहा जाता है कि आज भी सफेद गाउन से सजी हुई एक लड़की कब्र के पास रात को घूमती हुई कई बार दिखाई पड़ती है।

सएनडीटी, गर्ल्स कॉलेज, मुंबई

सएनडीटी, गर्ल्स कॉलेज, मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजस में से एक है, पर यहां हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र का कहना हैं कि रात 2 बजे के आस-पास एक लेडी टीचर की आवाज आती रहती है, जो बच्चों को टेबल पढ़ाती और डांटती हैं।

पढ़ें- जानिए क्यों ,सोशल मीडिया पर हो रही इस एक्ट्रेस के लहंगे की चर्चा

पढ़ें- तीन अस्पतालों में किया गया मृत घोषित, पर जिंदा हो गई महिला