विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगेतर ने किया शादी से इंकार तो कुत्ते को बनाया दूल्हा

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Fri, 02 Dec 2016 11:59 AM (IST)

रोमिना ने अपने कुत्ते को बाकायदा सजाया-संवारा और उससे शादी की। रोमिना के दोस्त और रिश्तेदार भी इस समारोह में सम्मिलित थे।

News Article Hero Image

अर्र्जेंटीना में रहने वाली रोमिना का दिल उस समय टूट गया जब शादी से ठीक पहले उसके मंगेतर ने शादी से इंकार कर दिया। लेकिन रोमिना ने अपने दिल को समझाया और हिम्मत दिखाई। अपने मंगेतर को मजा चखाने के लिये उसने अपने पालतू कुत्ते से ही शादी कर ली।

मंगेतर के मना करने पर रोमिना ने फैसला किया कि शादी तो आज ही होगी और उसी समय पर होगी लेकिन दूल्हा बदल जाएगा। दूल्हा कौन होगा, इसका अंदाजा उसके करीबी दोस्तों को भी नहीं था। रोमिना ने अपने पालतू कुत्ते को अपना पति बनाने का फैसला किया। रोमिना ने अपने कुत्ते को बाकायदा सजाया-संवारा और उससे शादी की। रोमिना के दोस्त और रिश्तेदार भी इस समारोह में सम्मिलित थे।

रोमिना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने शादी में सम्मिलित होने के लिये अपने सभी दोस्तों और रिश्तेदारों का शुक्रिया अदा किया। रोमिना का कहना है कि ऐसा कर वह अपने मंगेतर को मजा चखाना चाहती थी।

सोशल मीडिया पर भी रोमिना की शादी की खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोग ऐन वक्त पर मना करने पर उसके मंगेतर को कोस रहे हैं तो कुछ लोग मंगेतर को मजा चखाने के लिये कुत्ते से शादी करने के फैसले पर रोमिना की तारीफ भी कर रहे हैं।

READ: शादी के बीच में पहुंची दुल्हन की बेटी, रो पड़े मेहमान

65 का दूल्हा और 12 की दुल्हन, आखिर क्या है माजरा