यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस शख्स का सपना हुआ पूरा घूम ली पूरी दुनिया
आयरलैंड के जॉनी वार्ड ने 197 देश घूमने के बाद अपनी यात्रा समाप्त की। पूरे सफर में उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

ओस्लो, एजेंसी। दुनिया घूमने का सपना तो सभी संजोते हैं लेकिन उसे पूरा चंद लोग ही कर पाते हैं। ऐसे ही आयरलैंड के जॉनी वार्ड हैं। वह दुनिया घूमने घर से दस साल पहले निकले थे और अब नॉर्वे में उन्होंने 197 देश घूमने के बाद अपनी यात्रा समाप्त की। पूरे सफर में उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
वह दो बार गिरफ्तार हुए, 20 देशों में वह अस्पताल में भर्ती हुए, आतंकवाद से भी जूझे और उन्हें अधिकारियों को रिश्वत तक देनी पड़ी। वह आयरलैंड में अंग्रेजी के शिक्षक थे। लेकिन एक बार थाईलैंड घूमने गए और वहां पांच
डॉलर प्रतिदिन के खर्च पर रहे। वहीं उन्हें पूरी दुनिया घूमने का विचार आया। उन्होंने वनस्टेप4वर्ड नामक एक ब्लॉग भी बनाया है। उसमें वह अपने अनुभव साझा करते हैं। इससे उनकी 1.50 लाख डॉलर से भी अधिक कमाई होती है।
यह भी पढ़ें:

