Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बाल कटवाते ही 5 साल का बच्चा 35 साल के आदमी जैसा बन गया

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Wed, 25 May 2016 03:21 PM (IST)

    वहीं मोर्गन की मम्‍मी ने जब पहली बार उसे इस हेयरकट में देखा तो वह चौंक गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पेंसिल्वेनिया के ब्रैडफोर्ड में रहने वाले 5 साल के बचचे मोर्गन राइटसन अपने 21 साल के अंकल सीन से हेयरकट करवा रहे थे। उनकी इच्छा तो पूरी तरह से गंजा होने को थी लेकिन इसके बावजूद उसने पूरी तरह बाल नहीं मुंडवाए। मोर्गन ने जोर दिया कि उसके साइड और पीछे के बालों को वैसा ही छोड़ दिया जाए। वास्तव में वह 35 साल के फैमिली फ्रेंड ट्रेवर जैसा लुक चाहता था।

    फिर क्या था जब अंकल सीन ने हेयरकट शुरू किया और मोर्गन की इच्छा को ध्यान में रखते हुए हेयरकट पूरा किया तो उसका लुक एक कार्टून कैरेक्टर मि.बर्नस जैसा हो गया। मि.बर्नस् एनिमेटेड टीवी सीरिज द सिम्पसन्स का कैरेक्टर है।

    पढ़ें- डेटिंग...एक रिश्ते की शुरूआत है, फिजिकल रिलेशनशिप का लाइसेंस नहीं

    सीन के मुताबिक 'मैंने किसी बच्चे की तरफ से पहली बार ऐसी कोई डिमांड सुनी। मैं ऐसे हेयरकट कभी नहीं किया। मैंने उससे पूछा कि वह कैसा हेयरकट चाहता है तो उसने ट्रेवर की तरह दिखने की इच्छा जताई। मुझे थोड़ा अटपटा लगा लेकिन आपको कई बार वही करना होता है जो बच्चे चाहते हैं।'

    पढ़ें- गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप तो पैर पकड़कर मांगने लगा भीख

    वहीं मोर्गन की मम्मी ने जब पहली बार उसे इस हेयरकट में देखा तो वह चौंक गई। टीचर्स का भी यही हाल था। वे कहती हैं 'मैंने उसे छूट दी थी कि वह जैसा चाहे हेयरकट करवा सकता है लेकिन मैं सोचती हूं कि अब वह ज्यादा बेहतर नजर आ रहा है।'

    खबरें और भी

    रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें