विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए उस देश के बारे में जहां क्रिसमस सेलिब्रेट करना था गैरकानूनी

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Sat, 04 Jun 2016 02:06 PM (IST)

हेडलाइन पढ़कर आप भी सोच रहे होंगे क्या बकवास है यार...ऐसा हो ही नहीं सकता लेकिन ये हकीकत है कि एक देश ऐसा भी है जहां पर क्रिसमस को सेलिब्रेट करना गैरकानूनी माना जाता था, तो जानिए उसके बारे में...

News Article Hero Image

ऐसी बहुत सी जगहें हैं जहां पर कुछ ना कुछ बैन है लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि एक ऐसा देश भी है जहां पर क्रिसमस सेलिब्रेट करना बैन था। आज हम आपको ऐसे ही देश के बारे में बताएंगे जहां पर क्रिसमस का त्योहार मनाने पर बैन लगा हुआ था।

दुनिया के हर कोने से लोग नौकरी करने, बिजनेस करने या फिर पढ़ाई करने के लिए अमेरिका जरूर जाना चाहते हैं। यह देश कई कारणों से दुनिया का नंबर वन देश भी कहलाता है। लेकिन इसकी एक सच्चाई ये भी है कि यहां पर एक समय ऐसा था जब लोग क्रिसमस सेलिब्रेट नहीं करते थे।

पढ़ें- भारतीय माता-पिता ने अपने Gay बेटे की धूम-धाम से की शादी

यही नहीं इस देश के बारे में बहुत सी चीजें हैं जो आप नहीं जानते होंगे तो जानिए अमेरिका को बहुत नजदीक सेः

1.1836 तक यहां क्रिसमस सेलिब्रेट करना गैरकानूनी था। इसे pagan holiday माना जाता था।

2. इस देश में हर आठ में से एक व्यक्ति मैक्डोनल्ड में नौकरी करता है। खासकर के यहां के युवाओं की नौकरी का बड़ा जरिया यही है।

3. अमेरिका में रहने वाला एक व्यक्ति केन्या में रहने वाले 32 व्यक्तियों के बराबर संसाधनों का उपयोग करता है। अमेरिका और दूसरे विकासशील देशों के लोगों के लाइफस्टाइल में काफी फर्क है।

4. ऐसा माना जाता है कि अमेरिका में सबसे पहले एक काले व्यक्ति को गुलाम रखा था।

5. 1867 में अमेरिका ने रूस से 7.2 मिलियन डॉलर में अलास्का को खरीदा था। रूस को डर था कि अगर ब्रिटेन के साथ युद्ध होता है तो वो इस पर कब्जा कर लेंगे।

6. ऐसा कई बार कहा गया है कि यूएस के खजाने से ज्यादा संपत्ति एप्पल कंपनी के पास है।

7. नाबालिगों के लिए यहां स्मोकिंग करना अपराध नहीं है. हां, वो उसे खरीद नहीं सकते हैं।

8. करीब 20 मिलियन अमेरिकन मोबाइल होम्स (यानी चलते-फिरते) घरों में रहते हैं।

9. अमेरिका में रहने वाले 7 फीसदी लोगों का यह दावा करते हैं कि वे कभी नहाए नहीं हैं।

10. 1893 में अमेरिका के नाम को बदलने के लिए संशोधन की मांग की गई थी। इसका नाम बदलकर 'यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ द अर्थ' किया जाना था।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें