विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाथी को गुस्से में देख भाग गया शेर

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Fri, 20 Nov 2015 12:46 PM (IST)

बोत्सवाना में जानवरों के अमेजिंग फोटोज क्लिक किया जाना नई बात नहीं है। यहां अक्सर दिलचस्प मुठभेड़ होती रहती हैं। इसलिए दुनियाभर से वाइल्ड लाइफ में रुच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बोत्सवाना में जानवरों के अमेजिंग फोटोज क्लिक किया जाना नई बात नहीं है। यहां अक्सर दिलचस्प मुठभेड़ होती रहती हैं। इसलिए दुनियाभर से वाइल्ड लाइफ में रुचि रखने वाले पर्यटकबोत्सावाना का रुख करते हैं।

अभी हाल ही में यहीं के एक नेशनल पार्क में एक अमेजिंग फोटो क्लिक की गयी, इस फोटो में हाथी और शेर की भिडंत दिखायी गयी है। हाथी को गुस्से में देख जंगल का राजा शेर बचने की कोशिश कर रहा है। सोशल साइट पर वायरल हुई इस फोटो में शेर हाथी से डरा हुआ लग रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शेर और हाथी का आमना-सामना पानी पीने जाने के दौरान हुआ। शेर के साथ उसके बच्चे भी थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि शेर अपने परिवार को बचाने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, शेर और हाथी की यह मुठभेड़ करीब एक मिनट तक चली। इसके बाद शेर हाथी से दूर होता दिखा। दोनों में से किसी भी जानवर ने एक दूसरे पर वार नहीं किया, लेकिन फोटोज में साफ दिखाई पड़ रहा है कि शेर अपनी सामान्य हालत में नहीं होकर डरा हुआ है। हाथी की उम्र 10 वर्ष से कम बताई गई है।