विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस शख्स ने सांप संग रचाई शादी, बताता है पूर्वजन्म में थी गर्लफ्रेंड

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Wed, 30 Nov 2016 01:09 PM (IST)

साउथ ईस्ट एशिया में रहने वाले इस शख्स ने 10 फीट लंबे कोबरा सांप से ही शादी कर ली है और अपनी पत्नी की तरह इसको रखता है।

News Article Hero Image

सांप और पुर्नजन्म पर बनी फिल्में तो आपने बहुत देखी होगी, कई किस्से कहानियां भी जरूर पढ़े होंगे। कुछ ऐसे लोगों के बारे में हमने सुना भी हैं जिन्हें अपने पुर्नजन्म की बातें याद रहती हैं।

आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बता रहे हैं। साउथ ईस्ट एशिया में रहने वाले इस शख्स की गर्लफ्रेंड की मौत हो चुकी है। डेलीहंट के अनुसार उसके बाद इस शख्स ने 10 फीट लंबे कोबरा सांप से ही शादी कर ली है और अपनी पत्नी की तरह इसको रखता है।

उसका मानना है कि उसकी गर्लफ्रैंड मरने के बाद इस कोबरा सांप के रूप में जन्म लेकर उसके साथ रहने आई है। सांप से शादी करने के बाद अब दोनों साथ टीवी देखते हैं और पिकनिक भी मनाते हैं।

जानकारी के अनुसार इस शख्स की गर्लफे्रंड की मौत करीब 5 साल पहले हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद वो कोबरा उसको मिला और उसको लगता है उसकी जिंदगी में उसका प्यार वापस लौट आया। इस शख्स के एक मित्र ने इस अनोखे कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।

READ: तीन अस्पतालों में किया गया मृत घोषित, पर फिर भी जिंदा हो गई महिला

जानिये कैसे मरने के बाद फिर जिंदा होगी ये लड़की!