विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भयंकर गर्मी से इतना हुआ परेशान कि सूर्य देव के खिलाफ ही पुलिस में कर दी शिकायत

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Sun, 05 Jun 2016 08:16 PM (IST)

इन दिनों गर्मी से सभी परेशान हैं लेकिन इतना परेशान भी कोई शख्स हो सकता है कि सूर्य देवता के खिलाफ शिकायत ही दर्ज करा दे...जानिए कौन हैं ये महानभाव।

News Article Hero Image

इस समय देश गर्मी से झुलस रहा है, हर कोई बारिश होने पर गर्मी से निजात की उम्मीद लगाए बैठा है, मगर मध्य प्रदेश के शाजापुर के शिवपाल सिंह ने तो गर्मी के लिए जिम्मेदार सूर्यदेव के खिलाफ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग कर डाली है।

पुलिस के नाम सोशल मीडिया में भेजे गए आवेदन में शिवपाल ने कहा कि सूर्य देव अपनी गर्मी से उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रहे हैं, लिहाजा भारतीय संविधान के मुताबिक सूर्यदेव के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत पुलिस कार्रवाई करे।

शिकायत से पुलिस भी हैरान
कोतवाली के थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बुधवार को बताया कि अभी तक उनके पास ऐसा कोई लिखित आवेदन नहीं आया है, मगर फेसबुक और वॉट्सऐप पर शिवपाल नामक व्यक्ति ने शिकायती आवेदन वायरल किया है, यह शिवपाल कौन है, इसका भी पता नहीं चला है।

पढ़ें- इस शख्स ने जो भी भविष्यवाणी की है वो सच साबित हुई, जानिए 2016 की भविष्यवाणियां

उनके थाना क्षेत्र में तीन शिवपाल हैं, मगर कोई भी यह स्वीकार करने को तैयार नहीं है कि उसने यह आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

पढ़ें- इस बच्चे के लिए मां का दूध बन गया जहर, हुई मौत

वर्मा से जब पूछा गया कि इस तरह का लिखित आवेदन आने पर किस तरह की कार्रवाई का प्रावधान है तो उनका कहना है कि यह बात प्राकृतिक घटनाओं से संबंधित है, लिहाजा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें