विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इतनी से बात पर हो गया तलाक

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Wed, 09 Sep 2015 11:51 AM (IST)

सऊदी अरब में एक शख्स ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया, क्योंकि उसने कार का दरवाजा बंद करने से मना कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, यह युगल पिकनिक से लौटकर आया था। पत्नी बच्चों को कार से उतारने के लिए पहले उतर गई और उसके बाद

News Article Hero Image

सऊदी अरब में एक शख्स ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया, क्योंकि उसने कार का दरवाजा बंद करने से मना कर दिया था।

सूत्रों के अनुसार, यह युगल पिकनिक से लौटकर आया था। पत्नी बच्चों को कार से उतारने के लिए पहले उतर गई और उसके बाद घर के अंदर चली गई।

पति ने पत्नी को कार का दरवाजा बंद करने के लिए कहा, लेकिन उसने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि उसे दरवाजा खुद बंद कर देना चाहिए, क्योंकि वह उसके ज्यादा पास है। पत्नी की इस बात पर आगबबूला हुए पति ने जवाब में कहा, तुमने मुझे मना किया। अगर तुमने दरवाजा बंद नहीं किया, तो मेरे घर में कदम मत रखना।

जिसके बाद पत्नी वहां से निकलकर अपने पिता के घर चली गई। कई लोगों ने दंपत्ति के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने सारी कोशिशों को यह कहते हुए नजरअंदाज कर दिया कि वह ऐसे गैरजिम्मेदार शख्स के साथ नहीं रहना चाहती।